RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा में जनहित परिवार द्वारा तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)04 अगस्त। रविवार को अपराह्न 3:00 बजे से 6:30 बजे तक तुलसी जयंती पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत मानस मंदिर, रमना आरा, के प्रांगण में तुलसी जयंती कार्यक्रम का आयोजन वरीय साहित्यकार जगत नंदन साहय की अध्यक्षता में किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण राय ने गोस्वामी तुलसीदास के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा पूजा अर्चना कर किया तत्पश्चात उपस्थित साहित्यकारों ने गोस्वामी तुलसीदास के प्रतिमा पर बारी-बारी से पुष्पांजलि की। अध्यक्ष पद से संबोधित करते हुए साहित्यकार जगत नंदन सहाय ने कहा कि तुलसीदास जी को बुद्धदेव के बाद सबसे बड़ा लोकनायक माना जाता है, जो उनके काव्य और भक्ति की व्यापक पहुंच को दर्शाता है। इस अवसर पर गोस्वामी तुलसीदास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मुख्य वक्ता वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के भोजपुरी विभाग के अध्यक्ष दिवाकर पांडे ने कहा कि गोस्वामी तुलसीदास जी को मुगलकाल का सबसे महान व्यक्ति कहा जाता है उन्होंने तत्कालीन समाज की व्यथा को दूर करने के लिए राम जैसे विराट व्यक्तित्व को समाज के सामने प्रस्तुत किया। रांची विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. जंग बहादुर पांडे ने तुलसीदास जी को कलिकाल का वाल्मीकि कहा।
वही वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष नंद जी दुबे ने कहा कि तुलसीदास को हिंदी भाषा और साहित्य में उनके योगदान के लिए एक महत्वपूर्ण कवि माना जाता है, जिन्होंने हिंदी को एक प्रौढ़ साहित्यिक भाषा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संक्षेप में कहा जाए तो उपस्थित वक्ताओं ने तुलसीदास जी को एक महान समन्वयक माना जिन्होंने लोक और शास्त्र, गार्हस्थ्य और वैराग्य, भक्ति और ज्ञान, भाषा और संस्कृति के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया। सभा को संबोधित करने वालों में नंदकिशोर सिंह कमल, अजय कुमार गुप्ता, रमेश सिंह, आचार्य गिरधर पाठक, पूनम पांडे , डॉ. किरण कुमारी, डॉ. आर. सी. भूषण, ईश्वर चंद्र विश्वकर्मा, सत्येंद्र नारायण सिंह, जय नारायण पांडे जन्मेजय ओझा, गिरीश प्रसाद सिंह, शरद सिंह आदि प्रमुख थे। मंगलाचरण रमेश सिंह रामप्रपन्न, धन्यवाद ज्ञापन कविलाश सिंह मंच का संचालन अतुल प्रकाश ने किया।

Related posts

प्रधानमंत्री ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

वाराणसी:काशी तमिल संगमम् 4.0; नुक्कड़ नाटक “एकता की गंगा” का हुआ भव्य आयोजन।

rktvnews

‘संविधान हत्या दिवस’ उस बात की याद दिलाएगा जब भारत के संविधान को कुचला गया था: प्रधानमंत्री

rktvnews

जयपुर:जिला निर्वाचन अधिकारी ने ली लोकसभा चुनाव के प्रकोष्ठ प्रभारियों की बैठक।

rktvnews

गढ़वा : रंका मोड़, फेस स्किल सेंटर गढ़वा में विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का सफल आयोजन।

rktvnews

मोतिहारी:जनप्रतिनिधि गण के साथ जिलाधिकारी ने की मतदान केंद्रों के युक्तिकरण से संबंधित बैठक।

rktvnews

Leave a Comment