RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सड़क दुर्घटनाओं में कमी और यातायात संबंधी बैठक आयोजित।

सीतामढ़ी/बिहार 18 जुलाई।सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के निमित एवं सड़क दुर्घटना में घायलों और मृतकों के आंकड़ों का विश्लेषण ,सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान सहित अन्य मुद्दों पर गहन समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने के मद्देनजर जिलाधिकारी सीतामढ़ी की अध्यक्षता में विमर्श सभा कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आहूत की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जिला परिवहन विभाग तथा अन्य तकनीकी विभागों के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी आए इस बाबत प्रभावी कदम उठाना सुनिश्चित किया जाए। लगमा में एनएच पर बड़ी संख्या में ट्रकों के ठहराव पर चिंता व्यक्त करते हुए जिला खनन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी ,सदर एसडीपीओ को सख्त निर्देश दिया गया कि स्पेशल ड्राइव चलाना सुनिश्चित करें।औचक छापामारी की जाए ।ट्रकों का फिटनेस जांच किया जाए।।
सभी ब्रांच रोड (ग्रामीण रोड )जो विभिन्न स्थलों पर एनएच से जुड़ते हैं वहां ब्रेकर लगाना सुनिश्चित किया जाए। एनएच पर साइनेज लगाएं। जहां भी एनएच पर सड़क मिलती है वहां अतिक्रमण हटाने के साथ आवश्यक यातायात संकेतों को संस्थापित किया जाए।एनएच पर सभी नए जंक्शन पर साइनेज लगाना सुनिश्चित किया जाए ।
डीएम ने कहा कि कार्य संस्कृति में सुधार करते हुए आम लोगों के हितों के मद्देनजर आवश्यक एवं प्रभावी कदम उठाना सुनिश्तित करें अन्यथा कार्रवाई के लिए तैयार रहें। जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि लगातार और नियमित रूप से वाहन चेकिंग अभियान यथा;- हेलमेट ,ट्रिपल लोडिंग ,सीट बेल्ट ,लहरिया ड्राईभींग ,ओवरलोडिंग पर सख्ती बरतते हुए नियमानुसार जुर्माना लगाएं एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।
कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर कराए गए कार्यों का भी वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करें। एसएफसी के वाहनों को लेकर आमतौर पर शिकायत आती है कि 15 साल पुराने वाहनों का परिचालन कराया जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने सख्त नाराजगी प्रकट करते हुए निर्देश दिया कि प्राप्त सूची के आधार पर सभी वाहनों का जांच करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।
शहर में विशेष कर मुख्य बाजार एवं अन्य स्थानों पर सड़को पर किये गए अतिक्रमण के विरुद्ध प्रभावी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में sdo, sdpo एवं नगर निगम को संयुक्त जिम्मेदारी दी गई।
पंचायत स्तर पर पंचायत स्तरीय रोड सेफ्टी समिति बनाने का निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी ने सभी पदधिकारियो को संबोधित करते हुए कहा कि सम्बन्धित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
बैठक में नगर आयुक्त, एसडीओ सदर और एसडीओ पुपरी, एसडीपीओ पुपरी,जिला परिवहन पदाधिकारी रविंद्र नाथ गुप्ता, जिला जन संपर्क अधिकारी कमल सिंह के साथ विभिन्न तकनीकी विभागों के कार्यपालक अभियंता उपस्थित थे।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग ने दूरदर्शन और आकाशवाणी पर नि:शुल्कल प्रसारण/टेलीकास्ट समय के लिए राष्ट्रीय और राज्य पार्टियों को डिजिटल वाउचर आवंटित किए।

rktvnews

झारखण्ड:हुल दिवस पर संथाल परगना की धरती से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान

rktvnews

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में छात्राओं ने होली मिलन समारोह किया आयोजित,गुलाल लगा दी शुभकामनाएं।

rktvnews

कोयला मंत्रालय कैप्टिव और वाणिज्यिक कोयला खानों के आवंटियों के साथ संवादमूलक सत्र का आयोजन करेगा।

rktvnews

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत भूमि, आकाश, समुद्र और अंतरिक्ष के क्षेत्र में ‘अग्रणी राष्ट्रों की पंक्ति’ में खड़ा है।

rktvnews

Leave a Comment