RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

दरभंगा:सभी मतदान कर्मियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से जिले के तीनों प्रशिक्षण केन्द्र पर कराया जा रहा मतदान : डी.एम

RKTV NEWS/दरभंगा(बिहार )06 मई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दरभंगा राजीव रौशन ने कहा कि शत-प्रतिशत मतदान दरभंगा जिला का सम्मान के तहत दरभंगा जिला में जितने भी पोलिंग ड्यूटी में लगे मतदान कर्मी है, उन सभी का पोस्टल बैलेट के माध्यम से जिले के तीनों प्रशिक्षण केन्द्र यथा – प्लस 2 बी.के.डी (जिला स्कूल), लहेरियासराय, दरभंगा, प्लस 2 शफी मुस्लिम टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल, लहेरियासराय, दरभंगा एवं एम.एल एकेडमी, लहेरियासराय, दरभंगा में मतदान चल रहा है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र अन्तर्गत पड़ने वाले छः (06) विधानसभा के क्षेत्र के मतदान कर्मी, जो पोलिंग ड्यूटी में लगे हुए है वे उपरोक्त तीनों प्रशिक्षण केन्द्र के किन्हीं प्रशिक्षण केन्द्र पर अपना मतदान कर सकते है।
उन्होंने कहा कि जो दरभंगा जिला के बाहर किसी अन्य जिले के कर्मी है, वे अपना मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट के माध्यम से जिले के एम.एल. एकेडमी, लहेरियासराय में कर सकते है।
उन्होंने कहा अगर कोई मतदान कर्मी किसी कारण से छूट गए है या वे पहले अपना फॉर्म – 12 जमा नही किये है, खासतौर से 14-दरभंगा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के अगर वे वोटर है, तो वे अभी भी फॉर्म – 12 जमा करके पोस्टल बैलट के माध्यम से 8 मई 2024 तक अपना मताधिकार का
प्रयोग कर सकते है।
ठीक एक सप्ताह बाद आज ही के दिन सोमवार 13 मई को दरभंगा संसदीय निर्वाचन का मतदान होगा। सभी मतदान केन्द्रों पर सभी प्रकार की आधारभूत सुविधा मतदाताओं के लिए उपलब्ध कराई गई है ।
आप चुके नहीं अपना मतदान अपने परिवार के साथ मिलकर अवश्य करें।

Related posts

भोजपुर:जैव विविधता प्रबंधन समिति के अध्यक्षों एवं सदस्यों की क्षमता विकास हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति।

rktvnews

चतरा:जनप्रतिनिधियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

आईआईसीए और डीजीआर ने वरिष्ठ रक्षा अधिकारियों के साथ स्वतंत्र निदेशक के लिए दूसरा प्रमाणन कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर में युद्ध विराम की अपील और संविधान सम्मत “स्वशासी व्यवस्था” लागू करने की मांग की छत्तीसगढ़ के जन संगठनों ने।

rktvnews

भोजपुर: कदम प्रोग्राम के अंतर्गत लक्ष्मणपुर मध्य विद्यालय में बच्चों ने निकाली रैली।

rktvnews

Leave a Comment