RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विबीजी राम जी में समय पर काम – पूरा भुगतान पारदर्शिता”ही हमारा संकल्प : उप विकास आयुक्त

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 फरवरी।उप विकास आयुक्त भोजपुर की अध्यक्षता में VB-G RAM G अधिनियम 2025 की पूरी जानकारी देने के लिए मुखिया के साथ जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विद्याभवन सभागार में किया गया है। इस कार्यक्रम में श्री लोक प्रकाश राष्ट्रीय नियोजन कार्यक्रम जिला ग्रामीण विकास अभिकरण भोजपुर, पंचायती राज पदाधिकारी भोजपुर, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा भोजपुरी,अमित कुमार सिंह जिला परियोजना पदाधिकारी सह नोडल वी बी जी राम जी भोजपुर ,रंजय बैठा जिला समन्वयक लोहिया स्वच्छ मिशन भोजपुर , एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
उप विकास आयुक्त भोजपुर ने कहा कि आज के ये बैठक में हम सभी मुखिया और मुखिया प्रतिनिधि को बिना किसी भेदभाव के अपने गांव में विकसित भारत- जी राम जी कानून 2025 का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे।
इसके अंतर्गत ग्राम सभा में मिल बैठकर गांव की आवश्यकताओं के अनुसार कार्यों की प्राथमिकता तय करते हुए विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान तैयार करेंगे। चयनित कार्यों को जल सुरक्षा , ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका तथा आपदा से निपटने से जुड़े कार्यों की श्रेणियों में विभाजित करेंगे।काम की मांग पर, प्रत्येक वर्ष 125 दिनों का रोजगार सुनिश्चित किया जाएगा। श्रमिकों की मजदूरी सीधे श्रमिकों के खाते में दी जाएगी तथा विलंब की स्थिति में मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा। बायोमेट्रिक माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी ।सभी कार्य आवंटन, उपस्थिति, माप-जोख एवं भुगतान प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित हो ये सबकी जिम्मेदारी होगी ।वी बी जी राम जी में “समय पर काम – पूरा भुगतान पारदर्शिता” यही हमारा संकल्प है ।इस बैठक में 100 से अधिक पंचायत के मुखिया एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related posts

दोहा-छंद’ पर सिद्धि प्राप्त करने में सफल हुई हैं मधु रानी लाल!साहित्य सम्मेलन में पुस्तक ‘अंतस की आवाज़’ का हुआ लोकार्पण, आयोजित हुई कवि-गोष्ठी।

rktvnews

भोजपुर:शतरंज प्रतियोगिता में कार्तिक बसु बने विजेता।

rktvnews

बिहार: ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु श्रम संसाधन विभाग के नियोजन भवन को मिला 5-स्टार रेटिंग।

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में महिलाएं तोड़ रही मिथक,राज्य के विकास में दे रही अपने विचार।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:15 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment