RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जदयू की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)04 मार्च। सोमवार को भोजपुर जिला जदयू जिला कार्यकारणी की बैठक जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में लोकनायक सामुदायिक भवन आरा में आयोजित हुई। बैठक में जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर कुशवाहा, पूर्व विधायक प्रभु नाथ प्रसाद, सभी विधानसभा प्रभारी, सभी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं जिला जदयू के सदस्य उपस्थित रहे।
जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर कुशवाहा ने कहा की प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के आलोक में सभी बूथों पर 10 सदस्यों की बूथ कमिटी का गठन 15 मार्च 2025 तक कर लेना है। साथ ही कहां की बूथ कमिटी के गठन हो जाने पर संगठन की मजबूती को बल मिलेगा।
जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने उपस्थित दल के साथियों से समन्वय स्थापित कर बूथ कमिटी का गठन 15 मार्च 2025 तक करने का आह्वान किया। साथ ही बूथ कमिटी के गठन हेतु जिला कमिटी के सभी पदाधिकारीगण की पंचायतों का प्रभार दिया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ नेता भाई ब्रह्मेश्वर, नाथूराम जी, प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, अभियान प्रभारी भीम सिंह पटेल, राजीव रंजन श्रीवास्तव, शिवजी सिंह,ददन राम, वंशलायक शर्मा, जियाउल वारसी, डॉ . हरेंद्र यादव,बैजनाथ सिंह, संजय चौधरी, अरमान खान,प्रवीण राम, रविन्द्र नाथ सिंह, अमरीश सिंह, अनूप पटेल, अक्षय लाल चौधरी, सुमेर सिंह कुशवाहा, चिंटू बाबा, मुन्ना बाबा, विकास सिंह, धर्मेंद्र सिंह यादव, हीरालाल गुप्ता,रमेश सिंह, उमेश सिंह कुशवाहा आदि उपस्थित थे।

Related posts

आईजीएनसीए ने भारत के विज्ञान और संस्कृति के एकीकृत मंच के उपलक्ष्य में बीएसआईपी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर जिला पर्यटन विभाग के तत्वावधान में पिथौरागढ़ स्थित पर्यटक आवास गृह मे गोष्ठी का आयोजन हुआ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान ने एकरारनामा के अनुसार कार्य पूर्ण नहीं करने वाले एजेंसी को दिया अंतिम मौका!कहा इस अवधि में अगर लापरवाही बरती जाती है तो योजनाओं को बंद कराते हुए की जाएगी कार्रवाई।

rktvnews

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने ओडिशा तट से नई पीढ़ी की आकाश मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया।

rktvnews

सिवान:जिला पदाधिकारी के द्वारा पंचायत आर टी पी एस की समीक्षा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई।

rktvnews

फुटबॉल संघ द्वारा आयोजित झारखंड राज्य अंतर जिला फुटबॉल प्रतियोगिता का माननीय मंत्री, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा विधिवत रूप से किया गया उदघाटन, खेल प्रेम की भावना से खेलने की बात कहते हुए खिलाड़ियों का किया हौसला अफजाई।

rktvnews

Leave a Comment