RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में कस्तूरबा गांधी बालिका एवं झारखण्ड आवासीय विद्यालयों मे कक्षा VI मे शैक्षणिक सत्र 2025-26 मे नामांकन हेतु प्रखण्ड स्तर से अनमोदित नामांकन समिति सूची के अनुमोदन हेतु की गई बैठक।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)08 मई।जिले मे संचालित 10 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं 02 झारखण्ड आवासीय विद्यालयों मे कक्षा VI मे शैक्षणिक सत्र 2025-26 मे नामांकन हेतु प्रखण्ड स्तर से अनमोदित नामांकन समिति सूची के अनुमोदन हेतु उपायुक्त चतरा की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार कक्ष मे बैठक आहूत की गई। उपायुक्त, चतरा के द्वारा आदिम जनाजाति समूह की छात्राओं के नामांकन हेतु प्राथमिकता देते हुए नामांकन कराने का निदेश सभी वार्डेन-सह-शिक्षिका को दिया गया। अल्पसंख्यक श्रेणी के रिक्त पदो पर पुनः व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए स्थानीय जन प्रतिनिधियों तथा प्रखण्ड कार्यालय/पंचायत सचिवों के साथ समन्वय बनाते हुए नामांकन पूर्ण कराने का निदेश दिया गया।
विद्यालय मे जिला प्रशासन द्वारा दी गई सभी सामग्रियों को क्रियाशील रखने का निदेश दिया गया, तथा छात्राओं को दी जानेवाली सभी दैनिक उपयोग की सामग्रियों को उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया। आदिम जनजाति समूह के पोषक क्षेत्र के बच्चियों को उनके अभिभावकों को प्रेरित करते हुए विद्यालय मे नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया।

Related posts

भोजपुर : मारपीट कांड के दो अभियुक्त गये जेल।

rktvnews

भोजपुर:गायत्री साधकों की बैठक में शताब्दी वर्ष कार्यक्रम को लेकर बनी रणनीति।

rktvnews

महिला आरक्षण की दहलीज़ पर लोकतंत्र: अब दलों को जिम्मेदारी उठानी होगी।

rktvnews

संचार मंत्री l अश्विनी वैष्णव ने डाक विभाग में कार्यरत 2.56 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के लिए वित्तीय उन्नयन योजना का शुभारंभ किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

भारत की जी-20 अध्यक्षता के अंतर्गत संस्कृति कार्य समूह की तीसरी बैठक कर्नाटक के हम्पी में संपन्न हुई।

rktvnews

Leave a Comment