RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

श्री भूपेन्द्र यादव ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ के बाड़े में सफेद बाघ के शावकों को छोड़ा।

RKTV NEWS/नई दिल्ली,20 अप्रैल।केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली के राष्ट्रीय प्राणी उद्यान में सफेद बाघ के बाड़े में सफेद बाघ के शावकों को छोड़ा। केंद्रीय मंत्री ने मादा शावक का नाम “अवनी” रखा जिसका अर्थ है पृथ्वी है और नर शावक का नाम “व्योम” रखा जिसका अर्थ आकाश है। ये दोनों शावक बाघ पिता विजय और माता बाघिन सीता की संतान हैं।बाघिन सीता ने 24.08.2022 को इन शावकों को जन्म दिया था। अब ये दोनों शावक, एक नर और एक मादा, करीब 8 महीने के हो चुके हैं। इन शावकों को अब तक रात्रि आश्रय में और दिन के समय मां के साथ उसके बाड़े में रखा जाता था। चूंकि शावकों को घूमने-फिरने के लिए अधिक क्षेत्र की आवश्यकता होती है, इसलिए उन्हें बड़े क्षेत्र वाले बाड़े में छोड़ा जा रहा है जहां से दर्शक भी उनको देख सकते हैं।श्री यादव ने मिशन लाइफ को बढ़ावा देने के लिए स्कूली बच्चों के साथ बातचीत करते हुए स्थायी जीवन शैली और प्राकृतिक संसाधन संरक्षण के महत्व को साझा किया। नई दिल्ली के विभिन्न स्कूलों के लगभग 100 छात्रों और कर्मचारियों के समूह ने कार्यक्रम में भाग लिया और वन्यजीव संरक्षण को बढ़ावा देने के प्रति उत्साहपूर्वक अपना भाव व्यक्त किया। सफेद बाघ के शावकों को इस बाड़े में छोड़े जाने के बाद स्कूली छात्रों के लिए जू वॉक का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन के वन महानिदेशक और विशेष सचिव श्री चंद्र प्रकाश गोयल, अपर महानिदेशक (वन संरक्षण) श्री सत्य प्रकाश यादव, अपर महानिदेशक (वन्यजीव) श्री बिवाश रंजन, केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण के सदस्य सचिव डॉ. संजय कुमार शुक्ला, वन्यजीव महानिरीक्षक श्री रोहित तिवारी और मंत्रालय के अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

पटना:जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने चुनावी नतीजों पर दी प्रतिक्रिया, बोले – NDA को जीत की बधाई देते हैं हमारे मुद्दों पर चुनाव हुआ, जन सुराज अपने उद्देश्य पर काम करता रहेगा और हमलोग विधानसभा में न रहते हुए भी मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

rktvnews

जवान सीमा पर, किसान खेत में और कृषि मंत्रालय भी कोई कसर नहीं छोड़ेगा : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह

rktvnews

प्रधानमंत्री ने परीक्षा पे चर्चा 2024 के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत की।

rktvnews

राजस्थान:अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के खिलाफ सयुंक्त जांच दल की बड़ी कार्यवाही – अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 6 वाहन एवं एक्सकेवेटर मशीन की जब्त।

rktvnews

आयुक्त सारण प्रमंडल सर्वानन एम ने जिला स्कूल छपरा में डिजिटल स्टूडियो का किया उद्घाटन।

rktvnews

राष्ट्रपति ने ओडिशा विधानसभा के सदस्यों को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment