RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : मोहर्रम के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन व पदाधिकारियों ने किया फ्लैग मार्च।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 17 जुलाई। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहर्रम पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन तथा अधिकारियों द्वारा मंगलवार को जगदीशपुर के एसडीपीओ राजीव चंद्र सिंह के निर्देश तथा देखरेख में फ्लैग मार्च निकाला गया। लोगों के बीच अमन, चैन, शांति एवं सदभावना का माहौल कायम करने तथा असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने एवं उनके बीच भय का माहौल पैदा करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन तथा पदाधिकारियों द्वारा शाहपुर बाजार, रानीसागर बजार सहित अन्य जगहों पर बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। इससे लोगों के बीच पुलिस प्रशासन के सतर्क एवं तत्पर रहने का मैसेज गया। फ्लैग मार्च में बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल, शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एसआई अंकित कुमार गुप्ता, अन्य पुलिस पदाधिकारी सहित सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

Related posts

अपहरण के 6 घंटे में अपहृत बरामद, सभी अभियुक्त गिरफ्तार।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने संत गुरु रविदास महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

देश के स्मार्ट शहरों की रैंकिंग में रांची ने लगाई बड़ी छलांग!स्मार्ट सिटी मिशन के शहरों में रांची बना सेकंड टॉपर।

rktvnews

अभ्यास डेजर्ट नाइट।

rktvnews

देवघर:सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए दुर्गोत्सव:उपायुक्त

rktvnews

मध्यप्रदेश और सिंगापुर, इंडस्ट्री इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग-ग्रीन टेक्नोलॉजी और स्मार्ट सिटी सॉल्युशन्स के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment