RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ, मंत्रियों ने किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)19 फरवरी।तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव 2026 का शुभारंभ आज भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री, वित्त विभाग, वाणिज्य कर विभाग, योजना एवं विकास विभाग तथा संसदीय कार्य विभाग के मंत्री राधा कृष्ण किशोर एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और दीप प्रज्वलित कर महोत्सव का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर चतरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण सिंह, चतरा के विधायक जनार्दन पासवान, सिमरिया के विधायक उज्ज्वल कुमार दास, जिला परिषद अध्यक्षा ममता कुमारी एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रिज किशोर तिवारी समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा इटखोरी की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत को समर्पित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा हेतु मां भद्रकाली मंदिर के लिए विकसित आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया गया।
उद्घाटन के उपरांत सभी अतिथियों ने मां भद्रकाली मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की एवं राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राजकीय इटखोरी महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन हेतु सभी विभागों एवं आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
महोत्सव के प्रथम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, पारंपरिक लोकनृत्य एवं रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। आगामी दो दिनों तक विविध सांस्कृतिक, आध्यात्मिक एवं पर्यटन आधारित गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे इटखोरी की पहचान और अधिक सशक्त होगी।

Related posts

जंगलपुर पहुंच खैरागढ़ विश्वविद्यालय के कला शिक्षकों और ग्रामीणों ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस।

rktvnews

पटना:जानीपुर में दो मासूम बच्चों की हत्या: भाकपा(माले) ने की तत्काल कार्रवाई की मांग।

rktvnews

बिहार में चुनाव से पहले एसआईआर का हमला, वोट के अधिकार की रक्षा के लिए हम लड़ रहे हैं और इसे जीतना है : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

मध्यप्रदेश:आरडीएसएस योजना का लाभ आम उपभोक्ताओं को जल्द मिले : ऊर्जा मंत्री

rktvnews

भोजपुर : आग लगने से आधा दर्जन झोपङी जलकर राख।

rktvnews

गया: डीएम ने किया श्रावणी मेले का उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment