RK TV News
खबरें
Breaking Newsअभिव्यक्ति

भोजपुर:सड़को पर तमाशा करके अपने नबी पाक के मोहब्बत का इजहार करना गलत: सरफराज

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 अक्टूबर ।सामाजिक कार्यकर्ता, रेडक्रास सोसायटी के उपसंरक्षक सरफराज अहमद ने अनौपचारिक बातचीत में बताया की अपने नबी पाक से मोहब्बत है तो इंसानियत और भाईचारा का पैगाम पूरी दुनिया को दो, जो मेरे नबी पाक ने सीखाया है।अपने मां बाप से प्रेम करो, अपने मां बाप से ऊँची आवाज मे बात मत करो, अपने भाई बहन पड़ोसियो से अच्छा संबंध स्थापित करो।अपने नबी से मोहब्बत है तो जो उन्होंने सिखाया है उस पर अमल करो। अक्सर देखने को मिलता है की आज कल पैसा के लिए फ़र्जी मुल्ला टीवी के डेवेट मे बैठ जाते हैं और तमाशा करते हैं ,वही लोग इस तरह के जुलूस को बढ़ावा दे रहे हैं और समाज में गंदगी ,और नफरत फैला रहे हैं। वैसे मुल्ला को इस काम के लिए पैसा मिलता है। किसी बहकावे में नही आये और अपने नबी पाक से मोहब्बत है तो उनके बताये हुए रास्ते पर चले, जब तक दुनिया रहेगी हमारे नबी पाक का झंडा ऊंचा रहेगा। क्योंकि उन्होंने पूरी दुनिया को मोहब्बत और इंसानियत का पैगाम दिया है। जिसके संदेश को विश्व के सभी देशों के लोग मानते हैं और करोड़ों में फौलोवरस है। मोहम्मद साहब ने हर इंसान के साथ न्याय और कल्याण के साथ पेश आने की बात कही,चाहे वह किसी भी जाती रंग या धर्म का हो ।उन्होंने झूठ, चोरी, शराब ,जुल्म ,अत्याचार आदि से दूर रहने की शिक्षा दी है जिसपर चलने की जरूरत है।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने लूटकांड और हीरोइन तस्करी के दो अलग अलग मामलों में की वांछितो की गिरफ्तारी।

rktvnews

धर्मो रक्षति रक्षितः अहिंसा परमो धर्मः धर्म हिंसा तथैव च।

rktvnews

पटना:हेल्थ इंस्टिच्युट द्वारा लगाया गया निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

सरकार की योजनाओं का क्रियान्वयन धरातल पर उतारने के मद्देनजर सभी विभाग समन्वय के साथ करें काम:मंत्री अशोक चौधरी

rktvnews

भोजपुर:प्रतिभा सम्मान समारोह एवं करियर काउंसलिंग में हजारों विद्यार्थियों ने लिया भाग।

rktvnews

Leave a Comment