RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में REAP की चौथी उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)18 सितंबर।मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में REAP (ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना) की चौथी उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य सचिव ने प्रदेश भर के सभी कलेक्शन सेन्टर की वास्तविक उपयोगिता के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की। उन्होंने सभी कलेक्शन सेन्टर की लोकेशन मैपिंग, उनके संचालन की स्थिति, वर्तमान में उनका कितना वास्तविक उपयोग हो रहा है, इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग से मांगी। उन्होंने REAP के तहत Wayside Amenities एवं क्लेक्शन सेन्टर निर्माण की इकाई दरों के संशोधन के प्रस्ताव पर भी अनुमोदन दिया।
इस दौरान मुख्य सचिव ने कृषि विभाग को पर्वतीय फसलों, दालों व मिलेट्स के सर्टिफाइड बीजों के उत्पादन में किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के प्रोजेक्ट पर अनुमोदन देते हुए REAP के तहत इस क्षेत्र में 400 उद्यमियों को तैयार करने के लक्ष्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए।
सीएस ने तेजपत्ता के दोहन व वैल्यू एडिशन की वैश्विक पद्धतियों का भीमताल व ओकलकान्डा ब्लॉकों में विस्तार करते हुए 500 उद्यमी तैयार करने, बकरी की नस्ल एवं मूल्य श्रृखंला उत्पाद विकास के तहत 728 उद्यमी तैयार करने, रेशम विभाग की सहायता से दून सिल्क धरोहर संरक्षण के तहत 300 उद्यमी तैयार करने, मुर्गीपालन हेतु मदर यूनिट व रियरिंग यूनिट स्थापना के माध्यम से 503 उद्यमी तैयार करने, मशरूम कम्पोस्ट व उत्पादन इकाई के तहत 402 उद्यमी तैयार करने के कुल 6033.59 लाख रूपये के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया।
मुख्य सचिव ने REAP परियोजना के तहत अधिकाधिक स्थानीय महिलाओं को घरेलू पशुओं के स्वास्थ्य कर्मियों रूप में प्रशिक्षित करते हुए 2400 पशु सखी किट वितरित करने के प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए इस लक्ष्य को समयबद्धता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने महिलाओं के कार्य के बोझ को कम करने के उद्देश्य से 2000 ग्राम संगठनों को राष्ट्रीय निविदा से छोटे व उन्नत कृषि/उद्यान यंत्रों के वितरण के प्रस्ताव को अनुमोदित करते हुए इस सम्बन्ध में विभाग को निर्देश दिए।
सीएस ने सभी योजनाओं के क्रियान्वयन में लैंगिक संवेदनशीलता (Gender Sensitization) को प्राथमिकता पर रखने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कलस्टर लेवल फेडरेशन (सीएफएल) में में उन्नत आईटी इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार करने के साथ ही इनके माध्यम से स्थानीय लोगों विशेषकर महिलाओं फाइनेशियल लिटरेसी व साइबर सिक्योरिटी का भी प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में सचिव राधिका झा,धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव मनुज गोयल, विनीत कुमार सहित सभी उपायुक्त व वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

तीन कर्मियों का वनस्पति विभाग में हुआ योगदान!पढ़ाई की बढ़ेगी रफ्तार:प्रो विकास चंद्र

rktvnews

भोजपुर:नवनिर्वाचित संसद सुदामा प्रसाद ने मतदाताओं के प्रति जताया आभार,कृषि के विकास सहित रोजगार सृजन की कही बात।

rktvnews

ग्वालियर:श्रद्धा पर्वत पर कलेक्टर रुचिका चौहान ने श्रद्धा-भाव के साथ रोपे पौधे।

rktvnews

बगहा शहर को सड़क जाम की समस्या से शीघ्र मिलेगी मुक्ति।

rktvnews

रायपुर : चना की फसल लेने से कम लागत में अधिक फायदा ले रहे किसान।

rktvnews

साहित्य सम्मेलन में आयोजित हुआ हिन्दी-मलयालम साहित्य समागम,सम्मानित हुए दक्षिण भारतीय साहित्यकार।

rktvnews

Leave a Comment