RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:स्थानीय टीम सामुदायिक शौचालयो का संरक्षण करेगी : उप विकास आयुक्त

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)19 फरवरी।उप विकास आयुक्त,भोजपुर द्वारा बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण/लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत सभी कार्यो के प्रगति की समीक्षा भी.सी. के माध्यम से कार्यालय-जिला ग्रामीण विकास अभिकरण में आयोजित की गई। जिसमें जिला के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि व्यक्तिगत शौचालय की प्रविष्टि, जियो-टैगिंग,पेयी क्रिएशन कर प्रोत्साहन राशि का भुगतान करेंगे। पर्यवेक्षक एवं कर्मी के भुगतान करने तरल अपशिष्ट प्रबंधन संरचना की SBM-G एवं JSJB पोर्टल पर प्रविष्टि कराएंगे।
साथ ही जिले मे निर्मित सभी सामुदायिक स्वच्छता परिसर को क्रिया शीलता कराते हुए टीम गठित कर हैंडओवर कराएंगे। अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई जहा निर्माण प्रगति पर है 28 फरवरी तक निश्चित रूप से पूर्ण कराएंगे। निर्मित जैविक खाद की बिक्री कृषि विभाग, जीविका दीदी आदि के माध्यम से कराएंगे। स्वच्छता शुल्क संग्रहण मे अभियान चला कर अधिक स्व अधिक घरों से स्वच्छता शुल्क संग्रहण कराएंगे। धूसर जल प्रबंधन हेतू चयनित एवं निर्माणाधीन 16 संरचनाओं की कि सतत अनुश्रवण कर पूरा जिले मे चयनित 71 तालाबो के सफाई,जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराएंगे। बैठक में निदेशक-डी.आर.डी.ए. तथा जिला स्वछता टीम उपस्थित रही।

Related posts

रामगढ़:परिशोधन पोर्टल पर लंबित मामलों एवं दाखिल खारिज आवेदनों के निष्पादन हेतु सभी अंचलों में हुआ विशेष शिविर का आयोजन।

rktvnews

समस्त कोयला भंडार की स्थिति 13 जून, 2023 को 44.22 प्रतिशत की वृद्धि के साथ, 110.58 मिलियन टन तक पहुंच गई।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को नववर्ष की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

यूआईडीएआई निवासियों को आधार से जुड़े ईमेल/मोबाइल नंबर को सत्यापित करने की अनुमति देता है

rktvnews

भोजपुर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

पटना से भी जहरीली हुई आरा की हवा,सांस लेना हुआ मुश्किल।

rktvnews

Leave a Comment