RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने लोक अदालत के जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 मई।आगामी 10 मई, 2025 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में आमजन के बीच व्यापक प्रचार प्रसार हेतु व्यवहार न्यायालय परिसर के गेट संख्या एक से आज प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, भारत भूषण भसीन द्वारा जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया की बैंकों के सहयोग से जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक एवं अन्य से विभिन्न वाहनों द्वारा जागरूकता रथ निकाला गया जो पूरे शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी माइक के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार करेंगे एवं अधिक से अधिक जनसमुदाय इसका लाभ उठा सकें इसके लिए भी प्रेरित करेंगे। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अन्य बैंकों के पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

दुमका:नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 को लेकर सेक्टर पदाधिकारियों का एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित।

rktvnews

बिहार के शहरीकरण को राष्ट्रीय मानक तक लाना प्राथमिकताः नितिन नवीन

rktvnews

पटना:केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य : नीतीश कुमार

rktvnews

बिहार:जदयू के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त हुए श्याम रजक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने बीआईटी देवघर के वार्षिक उत्सव ‘UTTHAAN-26’ का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर: संभावना विद्यालय की सभी शाखाओं में किया गया ध्वजारोहण।

rktvnews

Leave a Comment