RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स को खरीदने के उद्देश्य से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 2269.54 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

नई दिल्ली/13 फरवरी।रक्षा मंत्रालय ने आज 13 फरवरी को नई दिल्ली में हैदराबाद की भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के साथ खरीद (भारतीय-आईडीडीएम) श्रेणी के अंतर्गत एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना के लिए संबंधित उपकरण/सामान के साथ 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स की खरीद की जा रही है। इस अनुबंध की कुल लागत 2269.54 करोड़ रुपये है।
आधुनिक युग में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से युद्धक्षेत्र में राष्ट्र सुरक्षा हेतु उपयोग होनी वाली शक्ति युद्धक प्रणाली को स्वदेशी रूप से तैयार, विकसित और निर्मित किया गया है। शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली इलेक्ट्रॉनिक उत्सर्जन को सटीकता के साथ रोकने और घने विद्युत चुम्बकीय वातावरण में इसके प्रतिकूल गतिविधियों को संचालित करने में सक्षम है।
शक्ति इलेक्ट्रॉनिक युद्धक प्रणाली को भारतीय नौसेना के युद्धपोतों पर तैनात किया जाएगा। यह परियोजना सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सहित 155 से अधिक औद्योगिक भागीदारों की साझेदारी के साथ चार वर्षों की अवधि में ढाई लाख मानव दिवस का रोजगार सृजित करेगी, इस प्रकार यह तकनीकी ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को भी आगे लेकर जाएगी।

Related posts

आरजी कर मामले में संघर्ष के कुछ ‘अद्वितीय’ पहलू।

rktvnews

मध्यप्रदेश:महाकाल लोक में जिन्हें दुकानें आवंटित हुई है वे शीघ्र अतिशीघ्र दुकान प्रारंभ करें अन्यथा आवंटन निरस्त किया जाएगा :कलेक्टर

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, ककिला का किया निरीक्षण।

rktvnews

भाजपा भोजपुर द्वारा भारतरत्न डाँ.भीमराव अंबेडकर की 132 वीं जयंती मनायी गयी।

rktvnews

भोजपुर:रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल भक्तों की शीतल पेय एवं मिष्ठान से की गई सेवा।

rktvnews

नितिन गडकरी ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग-913 पर 265.49 किलोमीटर के आठ पैकेजों के निर्माण के लिए 6621.62 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment