RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

भोजपुर:नेहरू युवा केन्द्र द्वारा प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जनवरी।नेहरू युवा केंद्र भोजपुर के तत्वावधान में संघर्ष सेवा समिति द्वारा सहार खेल मैदान में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजित किया गया था ।जिसमें कबड्डी ,फुटबॉल,बैडमिंटन,रिले रेस का आयोजन किया गया था । फाइनल फुटबॉल मुकाबला कोसीअर बनाम करवासी के बीच हुआ जिसने कोसीअर दो गोल से विजेता हुआ। कबड्डी में कोरनडीहरी बनाम सहार बजार के बीच हुआ जिसमे कोरनडीहरी विजेता रहा। 400 मीटर की रिले रेस में बालिकाओं में प्रथम रौशनी कुमार,द्वितीय दिव्या कुमारी,तृतीय मनीषा कुमारी एवं युवाओं में प्रथम रोहित राज,द्वितीय नीतीश कुमार,तृतीय नैतिक कुमार ने प्राप्त किया।बैडमिंटन में विजेता राधा कुमारी एवं उपविजेता गोल्डी कुमारी रही। सभी सम्मिलित प्रतिभागी को ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाणपत्र के साथ खेल सामग्री कीट के साथ सम्मानित किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलसटू उच्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार एवं विशिष्ट अतिथि शिक्षक चंदन कुमार,साकेत कुमार,गुफरान अंसारी,कुमार गौतम,अनीश प्रसाद,रामकली कुमारी,अनुश्री एवं सोनम कुमारी शिक्षिका में प्रतिभागियों को सम्मानित किए। पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयं चंदन कुमार चांद ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र छिपी हुई प्रतिभा को निखारने के लिए अवसर प्रदान करती है। इस तरह की कार्यक्रम मन के अंदर की भय को दूर करती है और यही डर भय जीवन में आगे बढ़ने से कठिनाई उत्पन्न करती है।
कार्यक्रम में समाजसेवी नवीन कुमार,सुजीत कुमार ,हरेंद्र सिंह,प्रशांत कुमार , बिंकी कुमार,बबलू पांडे,भोला नाथ, सम्मिलित रहे।

Related posts

दरभंगा:जिलाधिकारी आवसीय कार्यालय में फ़हराया तिरंगा।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: मुख्यमंत्री सहित नेताओ की विशाल प्रशांत के समर्थन में होगी विशाल जनसभा।

rktvnews

हम अपने देश में बहुत जल्दी, बिना कोई सवाल पूछे, किसी को भी आदर्श मान लेते हैं और उसे किसी का भी प्रतीक बना देते हैः उपराष्ट्रपति

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज मे शहीद दिवस कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

सामाजिक बंधन ढीलें पड़ जायेंगे और विखंडन हावी होने लगेगा :अनायास

rktvnews

भोजपुर:बिहार बजट 2026–27 पर विभू जैन का बयान, बजट को बताया जनहितकारी।

rktvnews

Leave a Comment