RK TV News
खबरें
Breaking Newsप्रशासनिक

उपायुक्त अबू इमरान ने देर शाम वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर किया बैठक।

आपदा से जिले के अंदर जहां भी मृत्यु हो रही है उनके आश्रितों को नियमानुसार अविलंब लाभान्वित करें:समर कीट का वितरण कराएं: अबू इमरान

चतरा/झारखंड 21 जून।आज देर शाम उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में वज्रपात, आपदा एवं अतिक्रमण से संबंधित विषयों पर ऑनलाइन माध्यम से बैठक की गई।

बैठक में उपायुक्त ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रकाशित लावालौंग प्रखंड क्षेत्र में दो बच्चे की जामुन के पेड़ से गिरने और एंबुलेंस लेट से पहुंचने की खबर पर संज्ञान लेते हुए इस घटना से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी और सिविल सर्जन चतरा से लिया और उपायुक्त ने साफ शब्द में कहा इस तरह की पूर्णवृत्ति नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारी को कहा आपदा से जिले के अंदर जहां भी मृत्यु हो रही है उनके आश्रितों को नियमानुसार अविलंब लाभान्वित करें।

जिले में अतिक्रमण हो रहे भूमि का निरीक्षण करें और अतिक्रमण करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने कहा “स्कूल रुआर 2023” (बैक टू स्कूल कैंपेन) का शुभारंभ आज जिले में कर दिया गया है। प्रखंड स्तर पर भी कार्यक्रम करें। एक माह तक चलने वाले इस अभियान के तहत सभी वर्ग के बच्चो का शत प्रतिशत नमांकन कराना सुनिश्चित करें।

नगर परिषद पदाधिकारी चतरा को निर्देशित किया गया की अनुमंडल पदाधिकारी चतरा और अंचल अधिकारी चतरा के साथ समन्वय स्थापित कर सहर को अतिक्रमण मुक्त बनाएं

पंचायत स्तर पर दवा दुकान के लाइसेंस हेतु किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा कर ज्यादा से ज्यादा पंचायत स्तर के लोगों को इससे लाभान्वित करने का निर्देश दिया और कहा इस स्वरोजगार से जोड़कर महिलाओं को भी नियमानुसार आत्म निर्भर बनाएं। सिविल सर्जन चतरा को समर कीट वितरण कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, सिविल सर्जन चतरा श्याम नंदन सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शिवनंदन बड़ाईक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी समेत अन्य सभी संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

हिन्दी के लिए कुछ भी त्याग सकता हूँ, विधान सभा का अध्यक्ष पद भी,डा लक्ष्मी नारायण ‘सुधांशु’ ने कहा था,साहित्य सम्मेलन ने जयंती पर श्रद्धापूर्वक किया स्मरण।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा गुरू पूर्णिमा पर मंदिर, मठो मे की गई पूजा अर्चना,साधु-संतो को किया गया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर: चुनाव में किए वादों को अगिआंव विधायक ने दिया मूर्त रूप, विभिन्न योजनाओं का हुआ उद्घाटन।

rktvnews

रक्षा मंत्री और अमेरिकी रक्षा मंत्री ने नई दिल्ली में द्विपक्षीय बातचीत में व्यापक रक्षा और रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की।

rktvnews

बागपत:नेहरू युवा केंद्र बागपत ने आयोजित की जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद 2024

rktvnews

मैं दिल तुम धड़कन’ के नए एपिसोड में देखिए एक भावुक सफर।

rktvnews

Leave a Comment