RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: रंगकर्मियों और खिलाड़ियों के समर्थन में सांसद के समक्ष रखी मांगे।

रंगकर्मियों और खिलाड़ियों को रेलवे में मिलने वाली बंद की गई रियायत को पुनः किया जाए बहाल।

खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्टेडियम निर्माण।

सभी खेलों के लिए समुचित व्यवस्था।

नागरिक प्रचारिणी एवं सांस्कृतिक भवन का प्रबंधन रंगकर्मियों के हो सुपुर्द।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 14 जुलाई। स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार में शनिवार को आयोजित नवनिर्वाचित सांसद सुदामा प्रसाद के धन्यवाद समारोह में रंगकर्मी एवं सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी बातों को रखने के लिए आमंत्रित किए गए जिले के वरिष्ठ रंगकर्मी अशोक मानव ने जिले के खिलाड़ियों और रंगकर्मियों की चिरपरिचित मांगो को सांसद के समक्ष रखा।
वरिष्ठ रंगकर्मी द्वारा रखी गई मांगों में रेलवे में खिलाड़ियों और रंगकर्मियों को दी जाने वाली किराया रियायत जो कोरोना काल से ही बंद कर दी गई है को पुनः बहाल कराने,स्थानीय नागरिक प्रचारिणी सभागार भवन के साथ साथ सांस्कृतिक भवन के तैयार हो जाने के बाद उसके प्रबंधन की व्यवस्था रंगकर्मियों को सौंपने सहित खिलाड़ियों के लिए आधुनिक स्टेडियम के निर्माण के अलावा सभी खेलों के लिए समुचित व्यवस्था करवाने की बात शामिल हैं।
अशोक मानव ने बताया की सांसद द्वारा उनके मांगों को सहर्षता से स्वीकार किया गया और उन्होंने कहा की उक्त मांगो को सांसद में उठाएंगे एवं इसके लिए पूरा प्रयास भी करेंगे।

Related posts

कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा ने कहा कि कोयला आयात कम करने के लिए कोयला वाशरीज क्षमता बढ़ाने की आवश्यकता है।

rktvnews

ग्रीष्म ऋतु 2024 में रिकॉर्ड संख्या में अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन कर रही है भारतीय रेल।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर विभिन्न विभागों के पदाधिकारीयों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

बागपत:जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन कक्ष व कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण।

rktvnews

पेरुमल मुरुगन का उपन्यास फायर बर्ड बना 6th जेसीबी प्राइस फॉर लिटरेचर का विजेता।

rktvnews

रायपुर : वकील मुकदमा जीतता है या सीखता है… हारता नहीं :अरुण साव

rktvnews

Leave a Comment