RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

बागपत:जिलाधिकारी ने अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय टयौढी का किया निरीक्षण!पठन-पाठन का कार्य अच्छा न मिलने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त।

प्रधान अध्यापक सहित दो सहायक अध्यापकों को कारण बताओं नोटिस जारी।

बागपत/उत्तर प्रदेश 03 फरवरी।जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज अंग्रेजी माध्यम के प्राथमिक विद्यालय टयौढी का निरीक्षण किया जिसमें 181 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं जिसमें से आज 107 विद्यार्थी उपस्थित पाए गए जिनको शिक्षण कार्य देने के लिए 6 सहायक अध्यापक ,एक प्रधान अध्यापक ,एक शिक्षा मित्र कार्यरत है प्राथमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापकों से जूनियर कक्षाओं को शिक्षण कार्य व जूनियर कक्षाओं का कार्य वरिष्ठ अध्यापकों से प्रधानाचार्य द्वारा किया जा रहा था प्रधानाचार्य अनिल कुमार का सुपरविजन अत्यधिक खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने कारण बताओं नोटिस जारी के निर्देश दिए उन्होंने कक्षा 5 के विद्यार्थी की पाठ्य पुस्तक का अवलोकन किया जिसमें स्पेलिंग अत्यधिक खराब मिली जो शिक्षामित्र द्वारा चेक की गई थी जिलाधिकारी ने शिक्षा गुणवत्ता खराब मिलने पर सहायक अध्यापक प्रज्ञा व कोमल धीरान को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिए हैं कि पठन-पाठन का कार्य अच्छा होना चाहिए 18 फरवरी को विद्यालय का पुनःनिरीक्षण किया जाएगा और समस्त बच्चों की पाठ्य पुस्तकों का भी अवलोकन किया जाएगा।

Related posts

कुपोषण के खिलाफ लड़ाई बने सामूहिक राष्ट्रीय आंदोलन: वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

rktvnews

मुख्यमंत्री से मिला मंत्रालयिक कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल।

rktvnews

भोजपुर: तीरंदाज समर्थ कुमार ने 44 वे एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के ओलंपिक राउंड में स्वर्ण पदक किया हासिल।

rktvnews

रामगढ़:शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय टीम द्वारा किया गया विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:उपायुक्त ने किया जनता दरबार आयोजन, आमजनों की समस्याएं सुनते हुए दिए आवश्यक निर्देश।

rktvnews

भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध संस्थान,आरा के बैनर तले मनाई गई पखावज सम्राट बाबू ललन जी की जयंती!स्थापित प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण।

rktvnews

Leave a Comment