RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: उपायुक्त ने महाशिवरात्रि पर निकलने वाले शिवबारात रूटलाईन का किया निरीक्षण।

उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

शिवरात्रि के 24 घंटे पूर्व श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा का कर लें भौतिक सत्यापनः उपायुक्त

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)10 फरवरी।महाशिवरात्रि के अवसर पर पर्यटन विभाग द्वारा निकाली जाने वाली शिवबारात के सफल संचालन को लेकर आज उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा शिव बारात रुटलाइन में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यस्थाओं की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने के0के0एन0 स्टेडियम में शिव बारात हेतु कि जा रहे तैयारियों के अलावा रूटलाईन के0के0एन0 स्टेडियम, फव्वारा चौक, टावर चौक, आजाद चौक, बाजला चौक, टावर चौक के अंदर आदि में शिवबारात हेतु विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही तैयारियों के अलावा पथ में पड़ने वाले सभी गड्ढों को समतल करने, स्लैब की मरम्मति, अतिक्रमण, नालों की साफ-सफाई के साथ सड़कों के किनारे सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेरिकेडिंग करने का निदेश संबंधित अधिकारियों दिया, ताकि महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात के रूप में निकलने वाली झाँकियों के भ्रमण के दौरान नालों या गड्ढों के वजह से किसी प्रकार की समस्या न हो।
इसके अलावे निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु नगर निगम, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से ससमय कार्याे को पूर्ण करने का निर्देश दिया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयों का सामना न करना पड़े। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया कि सम्पूर्ण रूटलाईन का चौबिस घंटे पहले निरीक्षण कर केबल के तारों के अतिरिक्त बिजली व टेलिफोन के तार का भौतिक सत्यापन कर लें, ताकि किसी प्रकार की कोई कमी न रहे। आगे निरीक्षण के क्रम में विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात व्यवस्था के अलावा विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों, कार्यपालक अभियंता व पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी देवघर रवि कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, ट्रैफिक डीएसपी, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला अग्निशमन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल देवघर, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल, नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, नगर निगम की टीम एवं संबंधित विभाग अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी, एजेंसी की टीम आदि उपस्थित थे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : कृषक उन्नति योजना से बदली किसान धनीराम साहू की तकदीर।

rktvnews

भोजपुर:मोतियाबिंद का ऑपरेशन आरा सदर अस्पताल में जल्द होगा प्रारंभ:नेत्र सर्जन डॉक्टर एस के प्रसाद

rktvnews

बक्सर: पीएम आवास योजना अंतर्गत लाभुकों को दिए गए प्रतीकात्मक चाबी एवं स्वीकृति पत्र।

rktvnews

रबी विपणन मे दलहन तेलहन का किसानों को मिला तोहफा : मंत्री डॉ प्रेम कुमार

rktvnews

भोजपुर:12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया योगाभ्यास।

rktvnews

भोजपुर:शाहपुर, बड़हरा प्रखण्ड को बाढ़ग्रस्त घोषित कर युद्ध स्तर पर राहत कार्य हो संचालित : सुदामा प्रसाद

rktvnews

Leave a Comment