RK TV News
खबरें
Breaking News

देहरादून: मुख्यमंत्री ने ग्रहण की भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड)31 दिसंबर।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की राज्य मैनेजिंग कमेटी ने महासचिव जे.एन. नौटियाल एवं चेयरमैन ओंकार बहुगुणा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री धामी से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री ने रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मानवता की सेवा, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों में जरूरतमंदों तक त्वरित सहायता पहुंचाने में रेडक्रास की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण और अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में रेड क्रॉस की गतिविधियों को और अधिक व्यापक, सशक्त एवं प्रभावी बनाने पर बल देते हुए राज्य सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड आपदा-संवेदनशील राज्य है, ऐसे में रेड क्रॉस जैसी संस्थाओं के साथ समन्वय कर मानवीय सेवा कार्यों को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को सेवा कार्यों से जुड़ने के लिए प्रेरित करने का भी आह्वान किया।
इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष सतीश पिंगल एवं रेड क्रॉस के ब्रांड एंबेसडर मनीष कसनियाल भी उपस्थित रहे।

Related posts

चतरा:शिक्षा विभागीय -जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर: सदाफल देव आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर वैदिक हवन सह सत्संग का आयोजन।

rktvnews

दिव्यांगजनों का समूह बनाने का जिलाधिकारी ने दिया आदेश! चिन्हित दिव्यांगजनों को व्यवसाय से जोड़ने के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित।

rktvnews

रायपुर : विशेष लेख :महतारियों के सशक्तिकरण में छत्तीसगढ़ सरकार ने कायम की मिसाल।

rktvnews

गिरीडीह:झारखंड राज्य स्थापना समारोह 2025 के उपलक्ष्य में झंडा मैदान में JSLPS विभाग द्वारा जतरा कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:प्रदेश पुलिस ने अटूट साहस और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर बनाई विशेष पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment