RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: उपविकास आयुक्त ने आरा के कतीरा मोड़ स्थित जिला परिषद मार्केट का किया स्थलीय निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण निर्माण का दिया निदेश।

निरीक्षण के दौरान दिशा निर्देश देती उपविकास आयुक्त गुंजन सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)10 फरवरी।आज उप विकास आयुक्त भोजपुर, गुंजन सिंह द्वारा कतीरा मोड़ स्थित जिला परिषद मार्केट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद मार्केट परिसर स्थित भूमि का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण क्रम में प्रस्तावित विवाह मंडप, डीलक्स शौचालय एवं जिला परिषद मार्केट के निर्माण से संबंधित विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भारत में गरीबी कम होने का दावा एक क्रूर मज़ाक है।

rktvnews

गिरीडीह:महात्मा गाँधी जयंती एवं दशहारा पर्व-2025 के अवसर पर जिला की सभी प्रकार की खुदरा उत्पाद दुकानें, (होटल, रेस्तराँ-बार सहित) एवं मदिरा की खुदरा थोक बिक्री से संबंधित अन्य अनुज्ञप्ति प्राप्त प्रतिष्ठानें बंद रहेंगी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर के नाराज माले नेताओं ने ज्वाइन किया सीपीआई ।

rktvnews

हवा…! : अजय गुप्ता “अज्ञानी”

rktvnews

देखिए ‘सिंघम अगेन’ अनमोल सिनेमा पर पहली बार, शनिवार, 11 अक्टूबर, शाम 7:30 बजे।

rktvnews

महिला महाविद्यालय, आरा में छात्राओं का बिदाई समारोह आयोजित

rktvnews

Leave a Comment