RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: सफलतापूर्वक संपन्न हुआ वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत।

उच्च न्यायालय पटना के न्यायमूर्ति हरीश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया कार्यक्रम का उद्घाटन।

मामलों के निष्पादन हेतु 17 पीठों का किया गया था गठन।

लोक अदालत में 2925 वादों का किया गया निपटारा।

न्यायालय में लंबित मामलों की संख्या रही ज्यादा,1047 मामलों का हुआ सुलह।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 मार्च।आज व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आरा के तत्वाधान में वर्ष का प्रथम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन व्यवहार न्यायालय आरा के परिसर में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति हरीश कुमार पटना उच्च न्यायालय सह निरीक्षी न्यायाधीश, भोजपुर न्यायमंडल के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। निरीक्षी न्यायाधीश द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि न्याय तक लोगों की पहुंच भारतीय संविधान का मूलभूत बिंदु है एवं इसमें लोक अदालत की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम मिश्रा, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब, न्यायालय आशुतोष कुमार, जिला पदाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव मनमोहन ओझा, अभियोजन पदाधिकारी, मणिक कुमार सिंह, जिला शासकीय अधिवक्ता रामधनी भारती, लोक अभियोजक राणा प्रताप सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक नीरज कुमार, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक के वरीय पदाधिकारी, भारतीय स्टेट बैंक के पदाधिकारी, सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 17 पीठ का गठन किया गया था। कुल निष्पादन 2925 हुआ है जिसमें बैंक निष्पादन मामले की संख्या 416 इस राष्ट्रीय लोक अदालत में किया गया एवं न्यायालय में लंबित कुल सुलहनीय वाद के निष्पादन की संख्या 1047 है एवं बीएसएनएल के तीन मामले निष्पादित हुए साथ ही कुल 65063200 रुपए समझौता की राशि रही। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार द्वारा यह भी बताया गया कि विगत 3 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा कार्य किया जा रहा था।

Related posts

उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाया गया छापेमारी अभियान!एक ट्रैक्टर स्टोन चिप्स लदा हुआ व तीन ट्रैक्टर बालू लदा हुआ किया गया जब्त।

rktvnews

भोजपुर:डीएम और एसपी की अध्यक्षता में आगामी त्योहारों के उपलक्ष्य मे विभिन्न धार्मिक संयोजकों एवं सदस्यों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:स्व.रमेश मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का प्राचार्या प्रो कनकलता ने किया उद्घाटन,बिहिया क्रिकेट अकादमी ने 84 रनों से विजयी।

rktvnews

मिथक बनाम तथ्य:नीट-पीजी 2024 परीक्षा के संभावित पेपर लीक होने का दावा करने वाली मीडिया की खबरें झूठी और भ्रामक।

rktvnews

दरभंगा:संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

नारनौल:हीट वेव को लेकर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने ली अधिकारियों की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment