RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका: नगर पालिका चुनाव को ले जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

RKTV NEWS/दुमका ( झारखंड)09 फरवरी।नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में विभिन्न कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिया कि निर्वाचन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर “नो वर्क, नो पे” के सिद्धांत के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी कोषांगों को निर्देशित किया कि वे अपनी-अपनी जिम्मेदारियों से संबंधित एक विस्तृत चेकलिस्ट तैयार कर लें, ताकि किसी भी स्तर पर कोई कार्य छूट न जाए।
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि मेडिकल बोर्ड का गठन कर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं वाले कर्मियों के मामलों को नियमानुसार बोर्ड में भेजा जाए। सामग्री कोषांग द्वारा जानकारी दी गई कि निर्वाचन से संबंधित सभी आवश्यक सामग्री प्राप्त हो चुकी है। साथ ही मतदान दलों के लिए खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पोलिंग पार्टी का रूट प्लान पूर्व से तैयार रखने का निर्देश दिया गया।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी मतदान केंद्रों पर पेयजल, शौचालय, बिजली सहित न्यूनतम मूलभूत सुविधाएं अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहनी चाहिए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी आवश्यक मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश भी दिया गया।
उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग को सभी आवश्यक प्रतिवेदन ससमय भेजना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में जानकारी दी गई कि एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) कार्यरत हैं तथा सुरक्षा बलों की टैगिंग कर दी गई है। सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से किसी भी प्रकार का प्रचार-प्रसार न हो, इसे सख्ती से लागू कराया जाए।

Related posts

प्रधानमंत्री ने मोरक्को में आये भूकंप में होने वाली जनहानि पर दुख व्यक्त किया!कहा कि भारत इस कठिन घड़ी में मोरक्को की हर संभव सहायता के लिये तत्पर।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने डाक विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय फिलाटेली प्रदर्शनी DEOPEX-2025 का किया शुभारंभ।

rktvnews

पीड़ित प्रतिकर स्कीम के तहत पीड़ितों को 6 लाख 75 हजार कि सहायता राशि स्वीकृत।

rktvnews

हनुमानगढ़:खेल सप्ताह का पांचवा दिन; खो खो और रस्साकसी में खिलाड़ियों ने दिखाया दम।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में उत्पाद सिपाही परीक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

rktvnews

भोपाल:हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment