RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार ने ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड)20 मार्च।आगामी ईद और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुदिव्य कुमार, माननीय मंत्री, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा, नगर एवं आवास, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग ने बड़ा चौक से जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए 32 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मौके पर उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंत्री, सुदीव्य कुमार ने कहा कि पर्व-त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और एकता के प्रतीक होते हैं। इन्हें शांतिपूर्ण तरीके से मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस बल को निर्देश दिया कि वे पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपनी ड्यूटी निभाएं, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि आम जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। रवाना किए गए इन 32 पुलिस वाहनों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, जो त्वरित प्रतिक्रिया देने में सक्षम हैं। ये वाहन जिले के विभिन्न संवेदनशील एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में तैनात किए जाएंगे, ताकि हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा सके। साथ ही, पेट्रोलिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
इस दौरान उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पर्वों के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की गई हैं। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। साथ ही, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त तैनाती सुनिश्चित की गई है, ताकि हर स्थिति पर त्वरित नियंत्रण किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और किसी भी तरह की भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे शांति बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें। रवाना किए गए 32 पुलिस वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अहम भूमिका निभाएंगे। इन वाहनों को विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों, बाजारों, प्रमुख चौक-चौराहों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर तैनात किया गया है, जहां पर्व के दौरान लोगों की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस की यह सक्रिय मौजूदगी असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा भी मजबूत करेगी। इन वाहनों के माध्यम से दिन-रात गश्त की जाएगी, जिससे किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत नजर रखी जा सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही, त्वरित प्रतिक्रिया के लिए पुलिस बल को पूरी तरह अलर्ट मोड में रखा गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार ने बताया कि पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक खबरों को समय रहते रोका जा सके। इसके अलावा, शांति समिति के माध्यम से भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने जिलेवासियों से अपील किया कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से ईद और रामनवमी का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

Related posts

“बाबा की सुरक्षा: आत्मा अमर है, लेकिन बॉडीगार्ड चाहिए!”

rktvnews

चतरा:सीएसआर योजनांतर्गत एम्बुलेंस एवं बाइक सेवा का शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:सरकारी योजनाओं की जानकारी हेतु बरौली में हुआ शिक्षा संवाद कार्यक्रम!सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध:अपर समाहर्ता मोना झा

rktvnews

जिलाधिकारी ने डीआरसीसी का किया औचक निरीक्षण!केवाईपी सेन्टर की गुणवत्ता में लाएं सुधार, बेहतर तरीके से कराएं बच्चों का कौशल विकास : जिलाधिकारी।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने की जल संसाधन एवं लघु जल संसाधन विभाग की समीक्षा!खरीफ सिंचाई – 2023 की अद्यतन स्थिति की ली जानकारी।

rktvnews

पेंशनधारियों के जीवन प्रमाण-पत्र को ऑनलाइन अपडेट करने के संबंध में आने वाली फर्जी कॉल से बचने की अपील।

rktvnews

Leave a Comment