RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

पटना:लम्बे अवकाश पर गए साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ

पूर्व गृह-सचिव और साहित्यकार जियालाल आर्य बनाए गए कार्यवाहक अध्यक्ष।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)9 फरवरी । बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने अपनी निजी वयस्तताओं के कारण सम्मेलन के अध्यक्ष पद से एक लम्बे समय के लिए अवकाश ले लिया है। उन्होंने सम्मेलन के वरीय उपाध्यक्ष और बिहार के पूर्व गृह सचिव जियालाल आर्य को’कार्यवाहक अध्यक्ष’ बनाया है।
एक कार्यालय-आदेश निर्गत करते हुए डा सुलभ ने आगामी 31 मार्च तक अपने अवकाश में रहने की सूचना दी है तथा श्री आर्य को सम्मेलन का कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में प्रभार सौंपते हुए आशा व्यक्त की है कि सम्मेलन के सभी अन्य अधिकारी और कर्मीगण श्री आर्य को अपना सहयोग प्रदान करेंगे ताकि सम्मेलन के सभी पूर्व घोषित कार्य और कार्यक्रम पूर्ववत होता रहे।
ऐसा समझा जा रहा है कि डा सुलभ कुछ महत्त्वपूर्ण पुस्तकों के लेखन के लिए तथा विश्राम के लिए समय नहीं निकाल पा रहे थे। सम्मेलन के अविराम कार्यों और कार्यक्रमों के कारण उन्हें अवकाश नहीं मिल पा रहा था और दो ऐसे विशेष ग्रंथ हैं, जिनके लेखन के लिए पर्याप्त और बाधा रहित अवकाश चाहिए। इस अवधि में वे कई साहित्यिक और सांस्कृतिक यात्राओं में भी रहेंगे। सम्मेलन के कार्यवाहक अध्यक्ष जियालाल आर्य 10 अथवा 11 फरवरी को कार्यभार ग्रहण करेंगे।

Related posts

बलिया:बच्चे जिस दिशा में अपना कैरियर बनाना चाहते हो उसी दिशा में उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए :डॉ० सुनील कुमार विश्वकर्मा

rktvnews

भोजपुर: अवैध कारतूस संग वीडियो हुआ वायरल,पुलिस का बजा सायरन ,गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी ने ईज ऑफ लिविंग के तहत जनता दरबार में 44 आवेदकों की समस्याएँ सुनी।

rktvnews

भोजपुर:भाकपा-माले कंट्रोल कमीशन के चैयरमेन राजा बहुगुणा का निधन।

rktvnews

भोजपुर: NDA की विधानपरिषद् उप चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी के पक्ष मे बैठक का आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:सागर में खुलेगा राज्य स्तरीय विश्वविद्यालय- मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment