RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा पहुंचे प्रेक्षकों ने की निर्वाचन की तैयारियों की समीक्षा।

नगरपालिका चुनाव के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के कार्यों से हुए अवगत।

गढ़वा जिले के विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारियों ने लिया भाग, अबतक के किए गयें तैयारियों से कराया अवगत।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड )09 फ़रवरी।नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर गढ़वा पहुंचे निर्वाचन प्रेक्षकों ने 9 फरवरी 2026 को समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में अब तक की तैयारियों का जायजा लिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार, तीनों नगर निकायों के निर्वाची पदाधिकारी एवं विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नगर निकायवार तैयारियों की दी गई जानकारी

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी नगर निकायों के लिए नियुक्त प्रेक्षकों को एक-एक कर उनके क्षेत्र में अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने मतदान केंद्रों की स्थिति, मतदान कर्मियों के आवागमन की व्यवस्था, मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं, वाहन व्यवस्था, प्रशिक्षण कार्यक्रम, निर्वाचन सामग्री, पोस्टल बैलेट तथा मीडिया सर्टिफिकेशन एवं मॉनिटरिंग (एमसीएमसी) से संबंधित तैयारियों से अवगत कराया।

50 वार्डों के लिए 89 मतदान केंद्र

प्रेक्षकों को बताया गया कि जिले के तीनों नगर निकायों में कुल 50 वार्डों के लिए चुनाव संपन्न कराया जाना है, जिसके लिए 89 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। साथ ही शस्त्रों का सत्यापन कार्य जारी है। व्यय कोषांग द्वारा एफएसटी, एसएसटी एवं वीएसटी का गठन कर निगरानी की जा रही है।

निर्वाचन कर्मियों का प्रशिक्षण जारी

प्रशिक्षण कोषांग द्वारा नगरपालिका आम निर्वाचन–2026 में संलग्न कर्मियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। पहला प्रशिक्षण 7 फरवरी को संपन्न हुआ, जबकि द्वितीय एवं तृतीय चरण का प्रशिक्षण 16 एवं 19 फरवरी को आयोजित किया जाएगा।

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त-सह-नोडल पदाधिकारी पशुपतिनाथ मिश्रा, गढ़वा नगर परिषद (वर्ग–ख) के सामान्य प्रेक्षक रविंद्र गागराई एवं व्यय प्रेक्षक नवनीत कुमार सिंह, श्री बंशीधर नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक दिनेश कुमार रंजन एवं व्यय प्रेक्षक अंशु कुमार यादव, मझिआंव नगर पंचायत के सामान्य प्रेक्षक लखीराम बास्के एवं व्यय प्रेक्षक अरुण कुमार एक्का,आर.ओ. गढ़वा नगर परिषद राज महेश्वरम, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमेश कुशवाहा, आर.ओ. मझिआंव संजय कुमार, आर.ओ. श्री बंशीधर नगर प्रभाकर मिर्धा, मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग के नोडल पदाधिकारी रुद्र प्रताप,सामग्री कोषांग के रवीश राज,परिवहन कोषांग के धीरज प्रकाश, प्रशिक्षण कोषांग के सुशील कुमार राय,मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग के पंकज कुमार गिरी सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित ‘स्वच्छता लीग मैराथन’ का शुभारंभ किया!बाबा केदार, भगवान बदरी विशाल और मां गंगा से प्रधानमंत्री के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने इफको नैनो यूरिया केंद्र, टटीरी का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने गणतंत्र दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 30 जनवरी 24

rktvnews

बिहार:भोजपुर: माउंट लिट्रा जी विद्यालय में दीपावली एवं छठ पूजा के अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

इंडिया इस्लामिक कल्चरल सेंटर ने वसंत कुंज में आजीवन सदस्य मिलन समारोह आयोजित किया।

rktvnews

Leave a Comment