RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर कार्यशाला आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 अगस्त। शुक्रवार को श्री त्रिदण्डिदेव राजकीय डिग्री महाविद्यालय शाहपुर में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर छात्रों में जानकारी और सम्मान के लिए सेमिनार का आयोजन प्राचार्य प्रो गुलाब फलाहारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक शिक्षक कर्मचारी छात्र-छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति अभिरुचि बढ़ाने के लिए यह आयोजन किया गया है। 23 अगस्त 2024 को पहला अंतरिक्ष दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से मनाया गया। यह शुभ दिन भारतीय वैज्ञानिकों के लिए इतिहास बना जब चंद्रयान 3 का चांद पर उतरा। यह भारत के लिए गौरव का दिन रहा।
वही राजीव कुमार कार्यक्रम पदाधिकारी कार्यशाला को समेकित करते हुए कहा की आज की तिथि में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस चंद्रयान 3 मिशन का उल्लेखनीय सफलता और इसका सम्मान करने के उद्देश्य से आयोजित हो रहा है। आज ही के दिन चंद्र सतह पर प्रज्ञान रोवर का सफलतापूर्वक लॉन्चिंग भी की गई थी। भारत चंद्रयान दक्षिणी ध्रुव के पास उतारने वाला पहला भारतीय देश बना ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान में छात्रों को विज्ञान और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में जोड़ना है। वही नवीन चंद्र शर्मा मनोविज्ञान विभाग,कायनात रिजवी, मनीष कुमार ,डॉक्टर रुपेश, राजन तिवारी ,चंदन तिवारी ,सुशील ठाकुर, प्रकाश चौबे, मुन्ना कुमार, पिंकी कुमारी ,शिल्पी, मनीषी, राकेश आदि का योगदान रहा।

Related posts

व्यंग्य:आई गुरु का नाम बदनाम ना करो🤪

rktvnews

‘सीखते हुए कमाएं’ योजना को मज़बूत और सार्थक बनाने की ज़रूरत है।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने उगादि, गुड़ी पड़वा, चैत्र शुक्लादि, चेती चांद, नवरेह और साजिबु चेरोबा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

लोकसभा अध्यक्ष ने त्वरित न्याय के माध्यम से मानव सम्मान सुनिश्चित करने के लिए संवाद का आह्वान किया।

rktvnews

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने नरसी मोनजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (एनएमआईएमएस), सारंगपुर, चंडीगढ़ में ‘ई-जागृति प्लेटफॉर्म पर कार्यशाला’ का आयोजन किया।

rktvnews

सत्य ही ईश्वर है : जीयर स्वामी

rktvnews

Leave a Comment