RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

मोदी सरकार की विदाई तय : कुणाल

गांव-टोलों की बैठक और बूथ स्तर की तैयारियां तेज कर आरा में इंडिया की जीत की गारंटी करें: कुणाल

26 को शाहपुर में महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य का होगा रोड शो।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)22 मई।भाकपा(माले) की शाहपुर विधानसभा स्तरीय चुनाव संचालन समिति की बैठक आज बिहिया स्थित इंडिया गठबंधन के चुनाव कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में भाग लेने के लिए भाकपा(माले) राज्य सचिव कुणाल भी बिहिया पहुंचे।
बैठक में भाकपा(माले) जिला सचिव जवाहरलाल सिंह, केंद्रीय कमेटी सदस्य सन्तोष सहर और अभ्युदय, विधानसभा प्रभारी अयोध्या सिंह और बिहिया प्रखंड सचिव हरेन्द्र सिंह, विसर्जन पासवान, सुधीर कुमार समेत कई नेता मौजूद थे।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्य सचिव कुणाल ने कहा कि पिछले पांच चरणों के मतदान में केंद्र की सत्ता से भाजपा की विदाई तय हो चुकी है। आरा के सांसद-मंत्री आरके सिंह के विकास के दावों की भी हवा निकल चुकी है। प्रधानमंत्री मोदी और उनके सांसद दोनों ही अपनी हर देख बौखला उठे हैं।
उन्होंने पार्टी नेराओं-कार्यकर्ताओं नेताओं को गांव-टोला में चुनावी प्रचार और बूथ स्तर की तैयारियों को तेज करते हुए आरा संसदीय सीट पर इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा(माले) प्रत्याशी सुदामा प्रसाद की जीत सुनिश्चित करने एक आह्वान किया।
उन्होंने बताया कि भाकपा(माले) महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आगामी 26 मई को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो करेंगे। इस दौरान वे बेलवनिया, शाहपुर, करनामेपुर, रानीसागर और बिहिया में सभाओ को भी सम्बोधित करेंगे।
उन्होंने कहा कि पूरे संसदीय क्षेत्र में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। मजदूर-किसान, नौजवान, महिलाएं, दुकानदार-व्यवसायी आदि समेत सभी तबकों ने उत्साहपूर्वक उनका समर्थन कियाकि है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, यह समर्थन बढ़ता ही जा रहा है।
बैठक में राजेंद्र राम, सुरेन्द्र पासवान, दीनानाथ सिंह आदि भी मौजूद थे।

Related posts

म.प्र. में निवेश की अनंत संभावनाएँ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

राष्ट्रपति आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल कॉलेज को उसके प्लैटिनम जुबली वर्ष में 01 दिसंबर को ‘प्रेसिडेंट्स कलर’ प्रदान करेंगी।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश के 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में बच्चों ने फिर दोहराया ‘गुड टच बैड टच— का पाठ, ‘नो-गो-टेल’ की थ्योरी से 45.55 लाख बच्चों ने सीखें ‘असुरक्षित स्पर्श’ से बचाव के गुर।

rktvnews

रायपुर : राजभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती।

rktvnews

पटना: डीएम ने किया डॉ. भीमराव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय, गोनपुरा के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण।

rktvnews

जियो आईपीओ का इंतजार खत्म, 27 करोड़ शेयरों तक का फ्रेश इश्यू लाएगी कंपनी।

rktvnews

Leave a Comment