RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी के गौरव’: उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी का भोपाल स्थित निवास पर किया आत्मीय स्वागत।

RKTV NEWS/भोपाल(मध्यप्रदेश )17अप्रैल। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने बुधवार को अपने भोपाल स्थित निज निवास पर भारतीय थलसेना अध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी एवं उनकी धर्मपत्नी का सपरिवार आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि विंध्य अंचल की धरती से निकलकर भारतीय सेना के सर्वोच्च पद पर पहुंचे जनरल उपेंद्र द्विवेदी ‘विंध्य की माटी का गौरव’ हैं।
उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने जनरल उपेंद्र द्विवेदी को देश की सीमाओं की सुरक्षा में उनकी वीरता, नेतृत्व क्षमता एवं अनुकरणीय सेवाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जनरल द्विवेदी विंध्य क्षेत्र के उन अनमोल रत्नों में से हैं, जिन पर सम्पूर्ण प्रदेश को गर्व है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि जनरल द्विवेदी जैसे व्यक्तित्वों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल एवं जनरल द्विवेदी के मध्य विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक एवं उपयोगी चर्चा हुई।

Related posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लाओ पीडीआर में 11वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस में भाग लेंगे।

rktvnews

गढ़वा:जिला गव्य विकास कार्यालय द्वारा दुधारू पशु मेला का किया गया आयोजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:प्रधानमंत्री श्री मोदी के मार्गदर्शन में बच्चों के स्वर्णिम भविष्य के लिए कार्य कर रही है राज्य सरकार :मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में समस्याओं का त्वरित संज्ञान, समाधान के दिए निर्देश।

rktvnews

बक्सर: चुनाव प्रेक्षक के. विवेकानंदन द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम एवं काउंटिंग हॉल का निरीक्षण।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment