RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: 30 बिहार बटालियन, बक्सर,के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-XVIII में NCC कैडेटों का आगमन।

RKTV NEWS/डुमरांव (बक्सर)11 अक्टूबर ।10 अक्टूबर को 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी, बक्सर के तत्वाधान में कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में डी.के. कॉलेज डुमराँव में वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-XVIII में NCC कैडेटों का आगमन प्रारम्भ हुआ। गुरूवार के दिन कैंप में आये हुये सभी कैडेटों का जाँच पड़ताल बटालियन के सिविल क्लर्क के द्वारा किया गया। इसके बाद शुक्रवार को ओपनिंग सत्र का उद्घाटन बटालियन के कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन ने किया। कैंप में कैंप कमाण्डेंट कर्नल रितेश रंजन ने कैडेटों को सम्बोधित किया। कैंप कमाण्डेंट ने कहा की एन.सी.सी कैडेटों में चरित्र, साहचर्य, अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भाव आदि गुण होने चाहिए। सभी स्कूल कॉलेज के ए.एन.ओ और सी.टी.ओ ने कैडेटों को डी. के कॉलेज पहुँचाया। इस शिविर में बक्सर जिले के पी.सी कॉलेज, डी.एस.एस.वी कॉलेज, डी.के कॉलेज, एम.वी कॉलेज, कृषि कॉलेज, जी.बी. कॉलेज, एस.एम कॉलेज के कैडेटों ने भाग लिया।
स्कूलों में सिमरी हाई स्कूल, एम.पी हाई स्कूल, फाउंडेशन स्कूल, डी.ए.वी. स्कूल, कृतपूरा हाई स्कूल और राज हाई स्कूल के कैडेटों ने भाग लिया। इस शिविर में लगभग 600 कैडेटों ने भाग लिया। इस शिविर में 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी के पी.आई सुबेदार मेजर डुबराज साहु, सुबेदार मुकेश कुमार, सुबेदार अरविंद कुमार, नायक सुबेदार सी.एस. सिंह, नायक सुबेदार वरूण कुमार, बी.एच.एम राहुल कुमार सिंह, सी.एच.एम नितिश कुमार, सी.एच. एम नवीन कुमार, सी.एच.एम सुमन सोरभ, नायक विजयानन्द, सी.एफ.एन आलोक कुमार एवं ए.एन.ओ डॉ० अरबाब खान, डॉ० योगर्षि राजपूत, डॉ० अमृता सिंह, डॉ० संजय रंजन सिन्हा, अभयानंद प्रजापति, एवं सिविल स्टाफ नरेश प्रसाद, कौशलेद्र कुमार एवं चंदन कुमार, संजय कुमार, इंद्रजीत कुमार, आदित्य कुमार, सिद्धार्थ शंकर और डी. के. कॉलेज के कैडेट रौशन कुमार का कार्य सराहनीय रहा।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुस्कर सिंह धामी ने पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

बागपत:विज्ञान प्रदर्शनी में उमड़ा उत्साह: जिलाधिकारी ने कहा: जिज्ञासा ही है हर आविष्कार की जननी।

rktvnews

चतरा:आदिम जनजाति एवं अन्य से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को प्रदेश में निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश।

rktvnews

एक सप्ताह एक थीम कार्यक्रम के अन्तर्गत – रसायन और पेट्रोकेमिकल्स पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यपाल ने नवनियुक्त मंत्रियों को दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment