RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनी, प्राप्त आवेदनों पर समयबद्ध कार्रवाई हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को किया गया निर्देशित, कई आवेदनों का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)06 फरवरी।समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने विभिन्न प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से आए नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना। इस दौरान नागरिकों द्वारा भूमि विवाद, भूमि अतिक्रमण, मंइयां सम्मान योजना का लाभ, दुकान आवंटन, राशन, रोजगार, पेंशन भुगतान, रोड, पारिवारिक विवाद, स्कूल का फीस, लंबित विपत्र का भुगतान से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन समर्पित किए गए।
उपायुक्त द्वारा सभी नागरिकों की समस्याओं को क्रमवार सुनते हुए प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों एवं पदाधिकारियों को अग्रसारित कर स्पष्ट निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें । कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान भी किया गया । सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जन शिकायत निवारण दिवस में प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करेंगे। विभागीय समीक्षा के क्रम में जनशिकायत में प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा नियमित की जा रही है ताकि जनसमस्याओं का समाधान त्वरित रूप से किया जा सके।

Related posts

समलैंगिकता पर बुद्धिजीवियों ने किया विचार मंथन! पारिवारिक अवमूल्यन का हो रहा है नैतिक पतन,धार्मिक और आध्यात्मिक विचारों पर हो रहा है कुठाराघात।

rktvnews

चतरा:कीर्तवर्धन सिंह, केंद्रीय पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश राज्य मंत्री,भारत सरकार ने नीति आयोग की निर्धारित विकास कार्यों की समीक्षा की।

rktvnews

रायपुर : नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यशाला में ‘बिहान’ द्वारा भोजन, पोषण, स्वास्थ्य और स्वच्छता में सुधार की दी गई जानकारी।

rktvnews

जनजातीय कार्य मंत्रालय की प्रमुख छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थियों के एक समूह ने भारत की राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

जयपुर:विधानसभा अध्यक्ष ने नवमी पर नौ माता मंदिरों में माथा टेका, प्रदेश की खुशहाली व तरक्की की कामना की।

rktvnews

गढ़वा:कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त की त्वरित संवेदनशील पहल, निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment