RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:हिंदुओं पर हो रहे दमन के विरुद्ध आगे आए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय : जनसंघ

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 दिसंबर।अखिल भारतीय जनसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य भारत भूषण पाण्डेय ने बांग्लादेश में हिंदुओं के हो रहे दमन और उत्पीड़न पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आगे आने तथा हिंदुओं की रक्षा करने का आह्वान किया है। जनसंघ अध्यक्ष ने कहा कि पिछले कई वर्षों से हिंदू धर्मस्थलों, नागरिकों और महिलाओं-बच्चों को इस्लामी भेड़िये अपना निशाना बनाते रहे हैं किन्तु अब खुलेआम उनका दमन होने लगा है और वहां के राजनीतिक दल, न्यायालय तथा सरकार के प्रमुख इसका समर्थन कर रहे हैं। आचार्य पाण्डेय ने इस्कॉन के संन्यासी और बांग्लादेशी हिंदुओं के नेता चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी को अविलंब मुक्त करने तथा इस्कॉन और हिन्दुओं पर जारी कहर समाप्त करने की मांग की। उन्होंने भारत सरकार से हिंदुओं की रक्षा के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज करने को कहा। जनसंघ अध्यक्ष ने कल हुई ताजा हिंसा में हताहत लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए मंदिरों को निशाना बनाये जाने तथा चिन्मय प्रभु के शिष्य को गिरफ्तार किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पूरे विश्व के लोकतंत्रवादी और मानवाधिकारवादी लोग आगे आकर ऐसे बर्बर तत्त्वों को नकेल लगायें।

Related posts

चतरा:अवैध अफीम की खेती के विनष्टीकरण तथा निषिद्ध मादक पदार्थों को रोकने हेतु की गई कार्रवाई की समीक्षा।

rktvnews

भारतीय संस्कृति का महापर्व : गोपाष्टमी

rktvnews

होली पर विशेष- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

डेल्फिक काउंसिल ऑफ राजस्थान के 2 वर्ष पूर्ण- प्रदेश के स्कूल एवं महाविद्यालयों में डेल्फिक क्लब खोले जाएंगे, डेल्फिक क्लब खोलने की शुरूआत जयपुरिया एवं एमजीडी स्कूल से हुई -कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए और बेहतर प्रयास होंगे -नेशनल डेल्फिक गेम्स का वर्ष 2024 में होगा आयोजन।

rktvnews

चतरा : विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य आरोग्य दूत सम्मान समारोह।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रयागराज में लगभग 5500 करोड़ रुपए की विभिन्‍न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास किया।

rktvnews

Leave a Comment