RK TV News
खबरें
Breaking News

लौह एवं इस्पात क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण में उत्कृष्टता के लिए आरआईएनएल ने एपी राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार-2024 प्रतियोगिता में स्वर्ण पुरस्कार जीता।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 दिसंबर।विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र की कॉर्पोरेट इकाई आरआईएनएल ने लौह और इस्पात श्रेणी में ऊर्जा संरक्षण में महत्वपूर्ण पहल के लिए आंध्र प्रदेश के राज्य ऊर्जा संरक्षण मिशन द्वारा आयोजित राज्य ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार 2024 प्रतियोगिता में प्रतिष्ठित “स्वर्ण पुरस्कार” जीता है।
हाल ही में विजयवाड़ा में आयोजित ऊर्जा संरक्षण सप्ताह के समापन समारोह में आंध्र प्रदेश सरकार के विशेष मुख्य सचिव (ऊर्जा) के. विजयानंद, आईएएस ने आरआईएनएल के महाप्रबंधक (ऊर्जा, पर्यावरण एवं उपयोगिताएँ) उत्तम ब्रह्मा, और उप महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) वीवीवीएस पुल्ला रेड्डी को स्वर्ण पुरस्कार से सम्मानित किया।
आरआईएनएल को यह प्रतिष्ठित स्वर्ण पुरस्कार पिछले तीन वर्षों के दौरान ऊर्जा संरक्षण प्रयासों के कार्यान्वयन तथा अपशिष्ट ऊर्जा में दक्षता के लिए प्रदान किया गया।
आरआईएनएल के सीएमडी (अतिरिक्त प्रभार) ए.के. सक्सेना ने विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र के ऊर्जा प्रबंधन और सहयोगी विभागों को आरआईएनएल को एक बार फिर गौरव दिलाने के लिए बधाई दी है।

Related posts

भोजपुर:आधुनिक विश्व में औपनिषद् दर्शन का शंखनाद किया स्वामी विवेकानंद ने : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

भोजपुर जिले के बभनगावा(अगरपुरा) में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन जाप नेता रघुपति यादव ने किया।

rktvnews

जिले के अनुमंडल पुस्तकालय व विद्यालयों में चंद्रयान 3 के सफलतापूर्वक लैंडिंग का हुआ सीधा प्रसारण।

rktvnews

माफिया संरक्षित बिहार सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान!13 जुलाई को होगा विधानसभा मार्च।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने चोरी के स्कॉर्पियो व मोटरसाइकिल के साथ पांच को किया गिरफ्तार।

rktvnews

शहीद विद्यानंद सिंह(प्राo) औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रांगण में सत्र 2021-23 के इलेक्ट्रिशन और फिटर के सफल प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रमाण पत्र वितरित।

rktvnews

Leave a Comment