RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स (अधिप्राप्ति) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला सहकारिता पदाधिकारी, भोजपुर द्वारा अवगत कराया गया कि खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 के अंतर्गत 193 पैक्स एवं 09 व्यापार मंडलों सहित कुल 202 समितियों का चयन पूर्ण कर लिया गया है तथा सभी समितियों को कैश क्रेडिट की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
जिला पदाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया कि किसानों का 48 घंटे के भीतर शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर को निर्देशित किया गया कि उठाव लक्ष्य के अनुरूप सीएमआर/एससीएमआर लक्ष्य की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करें।
बैठक में उप विकास आयुक्त, भोजपुर,अपर समाहर्ता, भोजपुर, सभी अनुमंडल पदाधिकारी ,जिला आपूर्ति पदाधिकारी, भोजपुर, जिला सहकारिता पदाधिकारी भोजपुर, जिला प्रबंधक, राज्य खाद्य निगम, भोजपुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

मुख्यमंत्री ने शहीदों की श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हो पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजली।

rktvnews

गढ़वा:नवपदस्थ उपायुक्त ने पदाधिकारियों के साथ की परिचयात्मक बैठक।

rktvnews

होली !

rktvnews

राजस्थान:पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्‍वर्गीय नरोत्‍तम लाल जोशी को पुष्पांजलि।

rktvnews

रायपुर : राज्यपाल को राज्य लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष ने वार्षिक प्रतिवेदन सौंपा।

rktvnews

दिल्ली के उपराज्यपाल ने ‘ग्रामोद्योग विकास योजना’ के तहत 130 लाभार्थियों को मधुमक्खी बक्से और टूलकिट वितरित किए।

rktvnews

Leave a Comment