RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: डीएम ने आरा के बाजार समिति में निर्माणाधीन संरचनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया द्वारा बाजार समिति, आरा में निर्माणाधीन संरचनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता की विस्तृत समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाएं। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के पालन तथा सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त भोजपुर, विशेष कार्य पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी आरा सदर एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

दुमका डीसी के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने मसलिया में अबुआ जाति-निवासी प्रमाण-पत्र विशेष शिविर का किया उद्घाटन।

rktvnews

दरभंगा:भूकम्प सुरक्षा सप्ताह के तहत क्विज एवं निबंध प्रतियोगिता का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद।

rktvnews

राष्ट्रपति ने तेलंगाना की राज्यपाल और पुडुचेरी की उपराज्यपाल का इस्तीफा स्वीकार किया।

rktvnews

Leave a Comment