RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सीतामढी:बथनाहा प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन।

सीतामढ़ी/बिहार 27 अक्टूबर।जिला के बथनाहा प्रखंड विकास कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार प्रसाद के निर्देशन में प्रखंड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति एवं बाल श्रम उन्मूलन तथा किशोर श्रम निषेध एवं विनियमन हेतु गठित प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक प्रखंड प्रमुख रतन कुमार की अध्यक्षता में आज की गई। बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद के द्वारा बैठक में सर्वप्रथम प्रखंड क्षेत्र में बच्चों के अधिकारों और कल्याण की रक्षा में हुए साकारात्मक महत्वपूर्ण बदलाव को लेकर बाल संरक्षण समिति एवं टास्क फोर्स की टीम को बधाई दी गई बीडीओ ने विशेष रूप से कार्य में उपलब्धि का श्रेय बचपन बचाओ आंदोलन,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी,
एवं शिक्षा विभाग को दिया गया हैं ।बैठक में बचपन बचाओ आंदोलन के अनुरोध पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा प्रत्येक माह में सुरक्षित शनिवार के तहत प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालय में बाल अधिकार के प्रति जागरुकता हेतु जागरुकता सत्र शिक्षा विभाग के सहयोग से, बाल श्रम के खिलाफ रोको टोको अभियान प्रत्येक माह श्रम संसाधन विभाग, स्थानीय थाना एवं बचपन बचाओ आंदोलन के सहयोग से सुनिश्चित करने, बाल बंधुआ मजदूरी से मुक्त बच्चों के भूमिहीन परिवार को भूमि जांच के उपरांत भूमि उपलब्ध करवाने को लेकर बीडीओ के द्वारा प्रस्ताव बैठक में पारित किया गया। बीडीओ अजीत कुमार प्रसाद ने प्रत्येक माह पंचायत एवं वार्ड स्तरीय बाल सरंक्षण समिति की बैठक सुनिश्चित कर प्रतिवेदन उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिया। बीडीओ प्रसाद ने कहा बाल शोषण के खिलाफ़ बाल संरक्षण समिति प्रेरणा के रूप में कार्य कर रहे हैं। उनका जुनून और समर्पण हमें अपने बच्चों की भलाई की रक्षा करने और एक ऐसा समाज बनाने के महत्व की याद दिलाता हैं जहाँ हर बच्चा सुरक्षित, संरक्षित और शोषण की भ्यावताह से मुक्त हो , जरूरत है की बाल शोषण के रोकथाम हेतु हमसभी सामुहिक रूप से प्रयास करे।बैठक में प्रखंड प्रमुख के द्वारा बाल शोषण के रोकथाम हेतु हरसंभव सामुहिक प्रयास व प्रखंड क्षेत्र में जन जागरुकता अभियान को और भी गति देने पर बल दीया गया। सीडीपीओ रीमा कुमारी ने परवरिश योजना के पात्र बच्चों को लाभांवित करवाने के लिए हरसंभव योजना का प्रचार प्रसार करवाने पर बल दिया ताकि परवरिश योजना के पात्र बच्चों को लाभांवित करवाया जा सकें। बैठक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुशांत कुमार, बचपन बचाओ आंदोलन के सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी मुकुंद कुमार चौधरी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि बीआरपी रामचंद्र पासवान, बथनाहा थाना के प्रतिनिधि अजय पासवान ने भी विचार रखे। बैठक में बीबीए के शिव शंकर ठाकुर, चाइल्ड हेल्पलाइन की प्रतिनिधि वंदना कुमारी, कृष्ण कुमार सिंह, जीविका के प्रतिनिधि राम बाबू कुमार, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, सभी महिला प्रयवेक्षिका सहित अन्य सदस्य शामिल थे।

Related posts

मतदान केन्द्र से 2 किलोमीटर या उससे अधिक की दूरी वाले मतदाताओं के लिए उपलब्ध करायें परिवहन सुविधा: के. रवि कुमार

rktvnews

आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भारत निर्वाचन आयोग के प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्य सचिव तथा विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारियों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

बक्सर: कर्नल रितेश रंजन के नेतृत्व में एनसीसी ए सर्टिफिकेट हेतु लिखित एवं शारीरिक परीक्षा का आयोजन।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त की अध्यक्षता में बासुकीनाथ मंदिर से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक संपन्न।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त के निर्देश पर अवैध खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला छापेमारी अभियान,33000 सीएफटी बालू जप्त।

rktvnews

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस – 21 जून, 2024

rktvnews

Leave a Comment