RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:NEP निदेशक की अध्यक्षता में जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का आयोजन।

आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 फरवरी।आज जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार निदेशक (NEP) की अध्यक्षता में डेयरी, मत्स्य एवं पशु संसाधन विभाग द्वारा संचालित जल-जीवन-हरियाली कार्यक्रम का आयोजन विद्या भवन सभागार में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखना तथा हरित विकास को बढ़ावा देना था। इस अवसर पर जल स्रोतों के संरक्षण, वर्षा जल संचयन, जल उपयोग की दक्षता, हरियाली विस्तार एवं प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।
निदेशक (NEP) द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को जल-जीवन-हरियाली योजना के लक्ष्यों की जानकारी देते हुए इसके प्रभावी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के सफल संचालन से पर्यावरण संरक्षण को बल मिलेगा तथा ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जल संकट की समस्या के समाधान में भी सहायता प्राप्त होगी। कार्यक्रम के दौरान विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने एवं आमजन को इस अभियान से जोड़ने हेतु जागरूकता गतिविधियों के आयोजन पर बल दिया गया। इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, जिला मत्स्य विकास पदाधिकारी, मत्स्य पदाधिकारी, जिला समन्वयक स्वच्छता, जिला परियोजना पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने गिरिडीह प्रखण्ड स्थित बजटों से बच्चों को पल्स पोलियों दवा पिलाकर कीअभियान की शुरुआत।

rktvnews

उतराखंड: आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय गुंज्याल ने की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से मुलाकात।

rktvnews

भोजपुर :केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आइसा और इंकलाबी नौजवान सभा का सामूहिक उपवास।

rktvnews

भोजपुर:सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता आरा पहुंचे, व्यायवासियों के बीच किया सम्पर्क ।

rktvnews

दहेज का फल!

rktvnews

भोजपुर:स्वर्गीय रमेश क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल होप क्रिकेट एकेडमी एवं बिहिया क्रिकेट अकादमी के बीच।

rktvnews

Leave a Comment