RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

आत्मनिर्भरता से युवा बढ़ रहे है लगातार आगे: जीवन कुमार

आरा/भोजपुर 24 सितंबर।आज के डिजिटल जमाने में आत्मनिर्भर होकर युवा अपने मेहनत और कुशलता की बदौलत लगातार व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे है और इसका जीता जागता उदाहरण है युवाओं में गजब का आत्मविश्वास क्योंकि यह किसी भी व्यक्ति को संबल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है उक्त बातें भाजपा के गया विधान पार्षद जीवन कुमार ने आज जिले के जीरो माइल पानी टंकी कृष्ण पुरी स्थित शालू अलंकार ज्वेलर्स दुकान के उद्घाटन के मौके पर कही। विधान परिषद सदस्य जीवन कुमार के यहां पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया उसके बाद उन्होंने विधिवत रूप से प्रतिष्ठान का रिबन काटकर उद्घाटन किया, वही इस मौके पर उन्होंने बातचीत के क्रम में कहा कि लगातार केंद्र सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी के द्वारा तमाम क्षेत्रों में विकास किया जा रहा हैं जिसका जीता जागता उदाहरण है कि लोग अब खुद व्यवसाय के क्षेत्र में उतर रहे हैं और आरा शहर के दक्षिणी इलाके में इस तरह के प्रतिष्ठान के खुलने से आसपास के इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा, और केंद्र सरकार लगातार उद्योग धंधों को बढ़ावा देने में लगी है ,मौके पर उपस्थित लोगों में सौरभ कुमार सोनी ,विमल कुमार सोनी, राजकुमार सोनी, अरुण कुमार ठाकुर ,ऋषि ठाकुर, पारसनाथ सिंह, सुधीर कुमार ,अशोक सिंह, बसंत सिंह, उपेंद्र सिंह ,राजाराम ठाकुर ,गौतम कुमार विक्की कुमार ,अमन कुमार ,विशाल, विश्व रंजन गुप्ता, विकास कुमार ,सरोज सोनी ,चंदन सोनी, सत्यम कुमार गुप्ता, सुशील सोनी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

Related posts

दो दिवसीय स्वंयसेवी संगठनों एवं प्रशासन के मध्य संवाद कार्यक्रम का हुआ समापन।

rktvnews

नई दिल्ली:मंत्रिमंडल ने रेल कर्मचारियों को 78 दिनों के लिए उत्पादकता से जुड़े बोनस (पीएलबी) को मंजूरी दी और घोषणा की।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश में 50 मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र तैयार करने के दिये निर्देश।

rktvnews

एसबी कॉलेज में राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से फेयरवेल आयोजित!कालेज लाईफ की खट्टी-मीठी यादें अमिट,कैरियर बनाना महत्वपूर्ण:प्राचार्या प्रो पूनम कुमारी

rktvnews

सारण:विधानसभा चुनाव: इवीएम का एफएलसी कार्य हुआ प्रारम्भ।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप ने सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ किया बैठक।

rktvnews

Leave a Comment