RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने मुसाबनी में डोकरा आर्ट कारीगरों से किया संवाद, बाजार से जोड़ने, तकनीकी एवं अन्य आवश्यक सहयोग हेतु किया आश्वस्त।

RKTV NEWS/जमशेदपुर ( पूर्वी सिंहभूम)02 फरवरी।क्षेत्र परिभ्रमण के क्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत कुईलीसुता पंचायत के कुईलीसुता गांव में पारंपरिक डोकरा आर्ट से जुड़े कारीगरों से संवाद किया। इस दौरान उपायुक्त ने कारीगरों की आवश्यकताओं, उत्पादन प्रक्रिया, कच्चे माल की उपलब्धता, विपणन एवं आमदनी से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली। बता दें कि डोकरा आर्ट झारखंड की प्राचीन जनजातीय धातु शिल्प कला है, यह कला न केवल सांस्कृतिक धरोहर है बल्कि आत्मनिर्भर भारत एवं वोकल फॉर लोकल की भावना से भी जुड़ी हुई है।
उपायुक्त ने कारीगरों को आश्वस्त किया कि डोकरा उत्पादों को स्थानीय, राज्य एवं राष्ट्रीय बाजार से जोड़ने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएंगे । बाजार की मांग के अनुरूप डिज़ाइन, फिनिशिंग एवं पैकेजिंग को लेकर परामर्श एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा । डोकरा आर्ट के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ राज्य में एक्सपोजर विजिट का आयोजन कर कारीगरों को आधुनिक विपणन एवं नवाचार से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कला को संरक्षित करते हुए बाजार से प्रभावी रूप से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने मौके पर मौजूद पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जमशेदपुर शहर स्थित साकची में स्थापित ‘विश्वकर्मा प्वाइंट’ में डोकरा कारीगरों को स्थायी स्थान उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे अपने उत्पादों की प्रत्यक्ष बिक्री कर सकें और पूर्वी सिंहभूम वासी भी इस कला से परिचित हो सकें। उन्होंने कहा कि डोकरा आर्ट से जुड़े कारीगरों को सरकारी योजनाओं, स्वयं सहायता समूहों, GI टैग एवं ई-मार्केटप्लेस से जोड़कर उनकी आय में स्थायी वृद्धि सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएग। इससे न केवल पारंपरिक कला का संरक्षण होगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। इस अवसर पर सीओ मुसाबनी पवन कुमार, डीपीएम जेएसएलपीएस सुजीत बारी, जिला उद्यमी समन्वयक तथा डोकरा आर्ट से जुड़े कारीगर उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बुजुर्गों संग मनाई दीवाली।

rktvnews

भारत–न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में व्यापार, निवेश और उद्यमिता के नए द्वार खोलेगा:खंडेलवाल

rktvnews

बरसाती रोगों से बचाव हेतु डीडीटी का छिड़काव।

rktvnews

जयपुर:उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने चौमूं बायपास पर रोडवेज व निजी बसों का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

गढ़वा:कल्याणपुर आजीविका महिला संकुल स्तरीय प्राथमिक स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा संपन्न।

rktvnews

एनटीपीसी स्कूल ऑफ बिजनेस ने भारत-स्कैंडिनेवियाई नेतृत्व सम्मेलन और कार्यशाला का आयोजन किया।

rktvnews

Leave a Comment