RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी सिंहभूम:मनरेगा दिवस पर मुसाबनी के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उपायुक्त।

100 दिन कार्य करने वाले श्रमिकों को किया सम्मानित।

 

जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में मनाया गया मनरेगा दिवस।

RKTV NEWS/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)02 फ़रवरी।मनरेगा दिवस के अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत सभी पंचायतों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में उपायुक्त ने मुसाबनी प्रखंड के कुईलीसुता पंचायत में आयोजित मनरेगा दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की। इस दौरान उन्होने मनरेगा योजना में 100 दिन का कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया। उन्होंने श्रमिकों को बधाई देते हुए कहा कि मनरेगा योजना ग्रामीण परिवारों को आजीविका सुरक्षा प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण योजना है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। उपायुक्त ने कहा कि मनरेगा के माध्यम से न केवल रोजगार सृजन हो रहा है, बल्कि जल संरक्षण, सिंचाई, वृक्षारोपण एवं ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे कार्यों से गांवों के समग्र विकास को भी गति मिल रही है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के तहत समय पर मजदूरी भुगतान, कार्यस्थल पर मूलभूत सुविधाएं एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने श्रमिकों से अपील की कि वे मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्यों से जुड़ें तथा पंचायत स्तर पर स्वीकृत योजनाओं में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
मनरेगा दिवस के अवसर पर जिले की सभी पंचायतों में जागरूकता एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां 100 दिन कार्य पूर्ण करने वाले श्रमिकों को सम्मानित किया गया तथा योजना की उपलब्धियों और प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, मनरेगा कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रमिक उपस्थित रहे।

Related posts

देहरादून:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

rktvnews

भोजपुर:आरा शहर में गंदगी का अंबार, शिक्षा प्रखंड संसाधन केंद्र पर पसरा कचड़ा:क्यामुद्दीन अंसारी

rktvnews

अदाणी फाउंडेशन के प्रयासों से केरालिया गाँव में पानी की किल्लत खत्म।

rktvnews

भारत निर्वाचन आयोग ने 2009 बैच की आईएएस आर. गजलक्ष्मी को लगाया भिवानी-महेंद्रगढ़ लोस का सामान्य पर्यवेक्षक ।

rktvnews

नवादा: लोकसभा चुनाव को ले गठित विभिन्न कोषांग की बैठक।

rktvnews

प्रधानमंत्री के आह्वान पर आयुष लैब्स ने खोले दरवाजे: ‘एक वैज्ञानिक के रूप में एक दिन’ पहल के तहत युवाओं ने विज्ञान और नवाचार की दुनिया में कदम रखा।

rktvnews

Leave a Comment