RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:बड़हरा विधायक बाढ़ग्रसित क्षेत्र के पीड़ित परिवारों से मिलकर समस्याओ से अवगत हुए।

बीएसएफ जवान की मृत्यु की खबर सुन शोकसंतृप्त परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधायक।

RKTV NEWS/आरा ( भोजपुर)22 सितंबर।बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने रविवार को बड़हरा प्रखंड के विभिन्न गाँवो का दौरा किया। बड़हरा, एकौना, सिरसिया बबुरा आदि अनेको गाँवो मे जा कर राहत कार्यो का जायजा लिया। सामुदायिक किचेन की व्यवस्था से विस्थापित लोगो को राहत मिल रहा है।विधायक के निर्देश से पाँलिथिन सीट सहित मेडिकल सुविधाओं का प्रबंध किया गया। बड़हरा विधायक द्वारा वोट से गंगा नदी मे जलस्तर का भी मुआयना किया और विभिन्न गाँवो मे जा कर पीड़ित लोगो की समस्याओं को सुना। विधायक द्वारा सभी पीड़ितो को समुचित व्यवस्था का आश्वासन दिया गया।
उन्होंने कहा कि बड़हरा,शाहपुर,आरा के बाढ़ पीड़ित गाँवो को बाढ़ ग्रसित क्षेत्र घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री से बात हुआ है और उनके तरफ से आश्वासन प्राप्त हुआ। सभी पदाधिकारियों को राहत कार्य को तेजी से चलाने का निर्देश दे दिया गया है।मेरे द्वारा राहत कार्यो का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। जलस्तर तेजी से घट रहा है,जिससे लोगो को राहत मिलेगा।
बाद मे कोईलवर प्रखंड के फु़हा मे जम्मू काश्मीर मे गाड़ी पलटने से हुई बीएसएफ जवान राम अयोध्या सिंह की मृत्यु की खबर सुनकर शोकसंतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना दिए।
तदोपरांत बिंदगाँवा के बाढ़ पीड़ितों से मिलकर सामुदायिक किचेन और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया।
मौके पर भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार स़िह,मंडल अध्यक्ष रंजीत गुप्ता, उज्जवल सिंह,पप्पु सिंह,नवीन कुमार,हरिहर सिंह सहित अन्य लोग थे।

Related posts

चाईबासा;धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:आचार्य क्लासेस ने किया आगाज़ 2.0′ का सफलतापूर्वक आयोजन।

rktvnews

भोजपुर: जिला कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया 79 वाँ स्वाधीनता दिवस।

rktvnews

भोजपुर: परशुराम सब्जी बाजार का किया गया उदघाटन।

rktvnews

आसाम:मोदी सरकार के शिक्षा सुधार से भारत ‘विश्व गुरु’ बनने की राह पर: सर्बानंद सोनोवाल

rktvnews

गिरीडीह:16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का किया गया आयोजन, दिलाया गया शपथ।

rktvnews

Leave a Comment