RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

गुयाना के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

नई दिल्ली/07 फरवरी।गुयाना के प्रधानमंत्री ब्रिगेडियर (सेवानिवृत्त) मार्क फिलिप्स ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।
प्रधानमंत्री फिलिप्स और उनके प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि भौगोलिक रूप से दूर होने के बावजूद, भारत और गुयाना हमारे औपनिवेशिक अतीत के प्रभाव; हमारे विविध और बहुसांस्कृतिक समाज; और विशाल भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ संस्कृति, परंपराओं और भाषा के मजबूत बंधन के कारण जुड़े हुए हैं, जिसने गुयाना को लगभग दो शताब्दियों तक अपना घर बनाया है।
राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे द्विपक्षीय व्यापार बास्केट में और विविधता लाने की जरूरत है। आयुर्वेद, जैव-ईंधन और कृषि-विशेषकर मोटे अनाज के क्षेत्र में सहयोग में सुधार की भी अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करके हम जलवायु परिवर्तन और खाद्य असुरक्षा से उत्पन्न चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।
उन्होंने गुयाना को कैरिकॉम की आवर्ती अध्यक्षता के साथ-साथ इस महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालने पर बधाई दी। ग्लोबल साउथ के प्रमुख सदस्यों के रूप में उन्होंने कहा कि हमारे दोनों देश सुधरे हुए बहुपक्षवाद के प्रबल समर्थक हैं।
राष्ट्रपति ने जलवायु परिवर्तन, हरित ऊर्जा और निरंतर विकास के क्षेत्रों में गुयाना के प्रयासों और नेतृत्व की भी सराहना की।

Related posts

सहकारिता की आर्थिक खुशहाली के भूमि संबंधी योजनाओं पर करें कार्य: संजीव कौशल

rktvnews

ट्राई ने सेवा की गुणवत्ता पर विनियम की समीक्षा के लिए टिप्पणियां प्रस्तुत करने की तिथि बढ़ाई।

rktvnews

प्रधानमंत्री से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की मुलाकात।

rktvnews

गढ़वा में जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित,अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: जिलाधिकारी ने दाखिल खारिज के लंबित मामलों को निष्पादित करने का दिया निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक उच्च शिक्षा के लिए घातक:सीनेटर प्रो. बलिराज ठाकुर

rktvnews

Leave a Comment