RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रो मे भाजपा द्वारा जनसंपर्क किया गया।

आरा/ भोजपुर( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 जून। आज भारतीय जनता पार्टी भोजपुर द्वारा चल रहे महा जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत जिले भर में भाजपाइयों द्वारा लोगों के पास जाकर जनसंपर्क किया गया और केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को उनके बीच साझा किया गया। केंद्र में नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों के उपलक्ष में 9 वर्ष बेमिसाल पुस्तिका का वितरण लोगों के बीच किया गया।

आरा नगर मंडल के वार्ड नंबर 6,7,8,22,24,25 मे जिला अध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व में जनसंपर्क किया गया जिसमें मीरगंज, बासटाल,देवी स्थान,पड़ाव, बड़ी मस्जिद चौक ,गोपाली चौक आदि जगहों पर लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क किया गया। साथ में जिला उपाध्यक्ष प्रेम पंकज ललन, शंभू प्रसाद,आदित्य सिंह आदि, चिलबिल सिंह, अभिषेक सिंह, गोविंदा सिंह, निर्मल कुमार गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर लोगों से संपर्क किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए पुस्तिका का वितरण किया।

इसी तरह शाहपुर विधानसभा के बिहिया पूर्वी मंडल के विभिन्न गांव में जिला उपाध्यक्ष सतीश भट्ट, मंडल अध्यक्ष अमरनाथ राय सहित मंडल कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया गया। बड़हरा विधानसभा के बबुरा मंडल में मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार गुप्ता के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। ग्रहणी मंडल में रंजीत कुमार चौहान ने जनसंपर्क किया। संदेश विधानसभा के संदेश मंडल मंडल अध्यक्ष लव पंडित के नेतृत्व में चेला पंचायत में जनसंपर्क किया गया। आरा विधानसभा की आरा ग्रामीण मंडल में जिला महामंत्री नरेंद्र तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह के नेतृत्व में गांव में जाकर लोगों से संपर्क करते हुए मोदी सरकार के 9 वर्ष की उपलब्धियों को बताया गया। वही सिकरहटा मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जगदीशपुर विधानसभा के इसाढी मंडल अध्यक्ष विकास सिंह,राकेश श्रीवास्तव, संध्या सिंह के नेतृत्व मे जनसंपर्क अभियान चलाया गया।

भोजपुर जिला के सभी मंडलों में महा जनसंपर्क अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं और केंद्र सरकार की 9 वर्ष की उपलब्धियों को बताने के साथ पुस्तिका का भी वितरण कर रहे हैं।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया की केंद्र की मोदी सरकार के प्रति लोगों में विश्वास और खुशी है। यह कार्यक्रम महा जनसंपर्क अभियान 30 मई से लगातार जिले में चलाए जा रहे हैं जिसके तहत बड़े-बड़े कार्यक्रम भी हुए हैं। 30 जून को यह कार्यक्रम संपन्न होगा।

Related posts

भोजपुर : पुलिस ने किया 205 पीस अंग्रेजी शराब बरामद! करनामेपुर व बहोरनपुर पुलिस ने की बरामदगी।

rktvnews

रांची:महिला की सुरक्षा पर राज्य सरकार विफल : राफिया नाज प्रदेश प्रवक्ता

rktvnews

गढ़वा:जिला सहकारिता पदाधिकारी ने पंचायत स्तर पर कंबल बुनकर हेतु अहिल्याबाई कंबल बुनकर सहकारी समिति लिमिटेड को सुपुर्द किया निबंधन प्रमाण पत्र।

rktvnews

इंटरनेशनल एक्सीलेंस टीचिंग अवार्ड 2023से सम्मानित हुए डा अभय कुमार मिश्रा।

rktvnews

देहरादून:मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार के निधन पर श्रद्धांजलि दी।

rktvnews

गिरिडीह:उपायुक्त के निर्देश पर जन समाधान पोर्टल के सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला,अनुमंडल,प्रखंड स्तरीय कार्यालय प्रधान को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

Leave a Comment