RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार सचेत झारखण्ड ड्रिंक एंड ड्राइव जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)11 जनवरी।उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार एवं जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह 2026 के ग्यारहवे दिन “सचेत झारखण्ड ड्रिंक एंड ड्राइव” जागरूकता अभियान के तहत Breath Analyser यंत्र की सहायता से वाहन चालकों का ब्लड में Alcohol की मात्रा का पता लगाया गया। साथ ही पम्पलेट बाँट कर शराब पीकर वाहन चलाने से हो रही दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया। इस दौरान अभियान के क्रम में कुल-02 वाहन चालक “Drunk and Drive” मामले में आरोपित प्राप्त हुआ है, जिसके विरुद्ध आगे कि कार्रवाई हेतु यातायात कार्यालय भेजा गया। इसके अलावा चौक चौराहे में मौजूद सभी आम लोगों को पंपलेट बाँटकर सड़क सुरक्षा का महत्व यथा- खतरनाक ढंग से एवं तेज गति से वाहन चलाने का नुकसान, हेलमेट की अनिवार्यता, सीट बेल्ट का महत्व, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए ड्राइविंग के खतरे इत्यादि के बारे में बताकर जागरूक किया गया। इसके अलावे आज सड़क सुरक्षा जागरूकता रथ का सारवां प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी, सारवां के द्वारा अपने कार्यालयों में सड़क सुरक्षा शपथ समारोह आयोजित किए, इसके उपरांत रथ को आम लोगो के जागरूक करने हेतु रवाना किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में मोटरयान निरीक्षक,देवघर अमित कुमार झा, सुभाष तिग्गा, प्रथम कुमार रजवार, यातायत प्रभारी संजय कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक, देवघर शिव कुमार राय, प्रधान लिपिक टीo एनo मिश्रा, सड़क अभियंत्रिक विश्लेषक, प्रविंद कुमार, आईo टीo सहायक अजय कुमार, यातायात पुलिस आदि कर्मी उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ:रायपुर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों इंजीनियरिंग के होनहार विद्यार्थियों को मिला स्वर्ण पदक।

rktvnews

भोजपुर के आरा रेलवे स्टेशन पर शराब के साथ युवकों की गिरफ्तारी।

rktvnews

अरूंधति रॉय और प्रो शेख़ शौकत हुसैन पर से मुकदमा वापस करो: लोकतांत्रिक जन पहल

rktvnews

चतरा:तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूर्ण, 19 फरवरी को होगा भव्य उद्घाटन।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यवासियों को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

rktvnews

रोहतास:आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

Leave a Comment