RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर:केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर को आवंटित नए भवन का डीएम ने किया उद्घाटन।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)07 अप्रैल।केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर के वर्ग 06 से 10 तक की कक्षा भवन का जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के कर कमलों द्वारा आज उद्घाटन किया गया।
केन्द्रीय विद्यालय की छात्राओं ने बुलबुल घेरा से जिलाधिकारी का स्वागत किया।
जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। उक्त अवसर पर प्राचार्या केन्द्रीय विद्यालय बक्सर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर उपस्थित थे।
जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय के कक्षाओं का अवलोकन किया गया।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि छात्र छात्राओं के हित में प्रशासन के विभिन्न इकाइयों के बीच समन्वय के पश्चात केन्द्रीय विद्यालय को भवन उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने छात्र छात्राओं को बताया कि जीवन में समस्याएं आती रहती है। समस्या से कभी भी घबराना नहीं चाहिए बल्कि समस्या से डटकर सामाना करना चाहिए। सकारात्मक मनोभाव से प्रयास किया जाय तो हर समस्या का समाधान संभव है। जिलाधिकारी ने छात्र छात्राओं को कठिन परिश्रम कर अपने माता- पिता, जिले एवं राज्य का मान बढ़ाने हेतु प्रोत्साहित किया।
जिला पदाधिकारी बक्सर के निदेश पर एम०पी० हाई स्कूल, बक्सर के अहिल्या भवन के 08 कमरों को केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर की वर्ग 06 से 10 तक की कक्षाओं के संचालन हेतु आवंटित किए गए हैं। इस भवन में लगभग 250 विद्यार्थियों के साथ केन्द्रीय विद्यालय, बक्सर की माध्यमिक कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
केन्द्रीय विद्यालय में लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर लैब विकसित किया जा रहा है। बच्चों की सुरक्षा हेतु प्रथम तल की रेलिंग के ऊपर अतिरिक्त रॉड लगाई गई हैं। प्रार्थना सभा के आयोजन हेतु स्टेज का निर्माण कराया गया है। पीने के स्वच्छ पानी हेतु 50 लीटर क्षमता वाला RO वाटर फिल्टर लगाई गई है। बालकों एवं एक बालिकाओं के लिए अलग अलग शौचालय बनाए गए हैं।
इसके अतिरिक्त खेल मैदान में मिट्टी की भराई एवं समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है। अनाधिकृत प्रवेश को रोकने हेतु भवन की पिछली दीवारों पर कंटीले तार लगाए गए हैं।

Related posts

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान और महिला सशक्तिकरण का प्रतीक भेंट : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री को भेंट किया बिलासा देवी केवट का मोमेंटो।

rktvnews

25 अप्रैल 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में हुआ सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना लांच की!”वोकल फॉर लोकल” के प्रति समर्पण पूरे देश की जिम्मेदारी है: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

rktvnews

मुजफ्फरपुर:भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

खान मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment