RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: 2 फरवरी से 10 दिवसीय “मछली पालन” का दिया जाएगा प्रशिक्षण।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)29 जनवरी।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में स्वरोजगार के अवसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से SBI RSETI Deoghar में 10 दिवसीय “मछली पालन” का प्रशिक्षण 02/02/2026 से शुरू किया जा रहा है। ऐसे में देवघर जिले के ग्रामीण क्षेत्र से युवक एवं महिलाएं जिनकी उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच है और खुद का रोजगार करना चाहते हैं वे संस्थान में आकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान यहाँ मिलने वाली निम्नलिखित सुविधा प्रशिक्षणार्थियों को दिया जाएगा, प्रशिक्षण,भोजन तथा छात्रावास नि:शुल्क दी जाएगी। साथ ही कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा।

यहाँ मिलने वाली सुविधा

प्रशिक्षण, भोजन तथा छात्रावास निशुल्क दी जाएगी।
कॉपी, किताब, कलम, ड्रेस एवं प्रशिक्षण सामग्री संस्थान की ओर से दिया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

(1) राशन कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बीपीएल कार्ड, एसएचजी मेंबर (इनमें से कोई एक)।
(2) आधार कार्ड
(3) फ़ोटो 4 (पासपोर्ट)
(4) बैंक पासबुक

स्थान

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, (आरसेटी)
देवघर रोहिणी रोड। साथ ही अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर 7004023316, 7717766925 संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के तहत विभिन्न निवेशक समूहों के साथ ₹54550 करोड़ के निवेश पर हुआ करार:मुख्यमंत्री

rktvnews

बिहार:भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: 2 /1 से तापा एकादश ने हासिल की विजय।

rktvnews

बक्सर:ब्रजगृह कोषांग एवं मतगणना कोषांग के कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:महादेवा बुढ़वा महादेव में जलाभिषेक हेतु श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार।

rktvnews

बक्सर: 28 अक्टूबर को एक दिवसीय रोजगार शिविर का आयोजन।

rktvnews

आरा नगर निगम में वार्ड पार्षदों का धरना जारी!खूब होती रही नारेबाजी।

rktvnews

Leave a Comment