RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: विधानसभा चुनाव को ले जिला पदाधिकारी एवं उपविकास आयुक्त ने किया प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)13 अक्टूबर।बिहार विधानसभा आम निर्वाचन–2025 की तैयारियों के क्रम में आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त द्वारा बक्सर स्थित नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय प्रशिक्षण केंद्र का प्रशासनिक निरीक्षण किया गया। इस केंद्र पर द्वितीय एवं तृतीय मतदान कर्मियों (P2/P3) का प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया जा रहा है ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा प्रशिक्षण की समग्र व्यवस्था, उपस्थिति, अनुशासन, सामग्री वितरण एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता का परीक्षण किया गया। साथ ही प्रशिक्षण प्रक्रिया में प्रयुक्त ईवीएम, वीवीपैट, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के प्रदर्शन एवं संचालन से संबंधित पहलुओं की समीक्षा की गई।
प्रशिक्षण में संलग्न मास्टर ट्रेनरों को निर्देश दिया कि सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित प्रत्येक चरण की स्पष्ट एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाए। मतदान दिवस पर किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रक्रियागत त्रुटि की संभावना नहीं रहनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान संबंधित कोषांगों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि प्रशिक्षण केंद्रों पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं, उपयुक्त बैठने की व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, पेयजल एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन की समुचित उपलब्धता बनी
यह भी निर्देश दिया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी कर्मियों का डाटा संकलन, रिपोर्टिंग एवं मूल्यांकन समयबद्ध ढंग से किया जाए, जिससे निर्वाचन कार्य की दक्षता में वृद्धि
सभी मतदान कर्मियों को निदेशित किया गया कि अपने दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, तत्परता एवं निष्पक्षता के साथ करें, जिससे जिले में शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं भयमुक्त मतदान संपन्न हो सके।

Related posts

भोजपुर: हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जय प्रकाश नारायण की मूर्ति की सफाई कर भाजपाइयों ने किया माल्यार्पण।

rktvnews

देहरादून: वरिष्ठ महिलाएं परिवारों संग संस्कृति,परंपराओं और जीवन मूल्यों की होती है रक्षक: मुख्यमंत्री

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 410 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाले हिसार हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन की आधारशिला रखी।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 11 दिसंबर 24

rktvnews

नारनौल:एडीसी ने स्लम जागृति ओपन शेल्टर होम का किया त्रैमासिक निरीक्षण।

rktvnews

राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उप सभापति पैनल का पुनर्गठन किया।

rktvnews

Leave a Comment