RK TV News
खबरें
Breaking News

गिरीडीह: उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )20 मार्च।जिला उपायुक्त रामनिवास यादव ने आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को प्रशासन से सीधे जोड़ना और उनकी समस्याओं का पारदर्शी व शीघ्र निवारण सुनिश्चित करना रहा। उपायुक्त ने प्रत्येक आवेदक की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रमुख रूप से जमीन विवाद, पेंशन योजना, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा तथा सड़क निर्माण से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। कई मामलों में तत्काल समाधान किया गया, जबकि जटिल मामलों को चिन्हित कर निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दरबार में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदकों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता दरबार के माध्यम से प्रशासन और आम जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और लोगों का प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी, जन शिकायत कोषांग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

हनुमानगढ़:राजीव गांधी स्टेडियम में हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, गरिमापूर्ण और समारोह पूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस।

rktvnews

भोजपुर:सम्मान समारोह में बोले प्राचार्य प्रो पालित – धैर्य अनुशासन और नियमित अभ्यास से बनेगा सुंदर भविष्य।

rktvnews

बक्सर:जिला पदाधिकारी द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण किया गया।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 16 दिसंबर 24

rktvnews

मध्यप्रदेश:02 अप्रैल को 13 अभ्यर्थियों ने भरा नाम निर्देशन पत्र,अब तक 21 अभ्यर्थियों ने भरे 27 नाम निर्देशन पत्र।

rktvnews

उत्तराखंड: राज्यपाल ने राजभवन नैनीताल में सैनिक कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘‘एक शाम सैनिकों के नाम’’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

rktvnews

Leave a Comment