जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।
RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)29 जनवरी।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में राजस्व से संबंधित, जमीन अतिक्रमण, हिट एंड रन केस, वृद्धा पेंशन योजना, सोलर पंप वितरण, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना उप विकास आयुक्त के समक्ष रखा। साथ ही उप विकास आयुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके। ज्ञात हो कि आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु प्रति सप्ताह मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को समाहरणालय में पूर्वाह्न 10ः30 से 11ः30 बजे जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे संबंधित विभाग के अधिकारी, कर्मी आदि उपस्थित थे।

