RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में झंडोत्तोलन के बाद प्राचार्य प्रो पालित ने उत्कृष्ट कैडेट्स व खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)28 जनवरी।महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोतोलन, राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत तथा एनसीसी कैडेट्स के द्वारा परेड का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) नरेंद्र प्रताप पालित द्वारा उत्कृष्ट छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्पोर्ट्स में अस्मिता खेलो इंडिया के अंतर्गत सॉफ्ट टेनिस लीग ईस्ट जोन प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए छात्रा स्नेहा को प्राचार्य ने सम्मानित किया। एनसीसी इकाई की कैडेट्स अंतिमा कुमारी, स्नातक सेमेस्टर सिक्थ की छात्रा तथा कैडेट्स ट्विंकल कुमारी, स्नातक सेमेस्टर सिक्थ की छात्रा ने एक भारत श्रेष्ठ भारत, कोडरमा कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर ऑफिसर अंतिमा कुमारी तथा ट्विंकल कुमारी ने खो खो खेल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त की। क्विज प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। अंतिमा कुमारी को एडीजी के ब्रीफिंग में भी स्वर्ण पदक प्राप्त हुए। ट्विंकल कुमारी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्वर्ण पदक प्राप्त की तथा रस्साकसी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। एक भारत श्रेष्ठ भारत कोडरमा कैंप दिनांक 6 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक चला। यह कैंप कोडरमा में 45 झारखंड बटालियन एनसीसी के द्वारा आयोजित किया गया था। कैंप से लौटने पर 5 बिहार बटालियन की ओर से ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। अंतिमा कुमारी तथा ट्विंकल कुमारी ने कोडरमा कैंप 2025 में हुए प्रतियोगिता में अवार्ड जीत कर कॉलेज का गौरव बढ़ाने के लिए प्राचार्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आरडीसी रिटर्न 2025 सीनियर अंडर ऑफिसर तथा कॉलेज की एनसीसी कैडेट्स अनुमिता कुमारी को प्राचार्य ने पुरस्कार से सम्मानित किया। साथ ही प्राचार्य ने कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। कुछ चुनिंदा छात्राएं होती है जो अपनी मेहनत के बल पर आरडीसी दिल्ली पहुंच पाती है। वहां तक पहुंचने से पहले उन्हें कैंप में भाग लेकर प्रतियोगिताओं से गुजरना पड़ता है। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर लेफ्टीनेंट (डॉ.) स्मिता कुमारी , पीटीआई अंजू कुमारी तथा अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाओं के द्वारा उत्साहवर्धन किया गया।

Related posts

भोजपुर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार ।

rktvnews

शिक्षक दिवस पर प्रधानमंत्री ने शिक्षकों का अभिनन्दन किया!डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 12 अक्टूबर 24

rktvnews

मुख्य न्यायाधिपति ने आरएसएलएसए(रालसा) एट ए ग्लांस पुस्तक का किया विमोचन- दो जनकल्याणकारी योजना आदर्श विधिक सेवा केंद्र तथा विशेष योग्यजनों के लिए किया शुभारंभ

rktvnews

बिहार: भोजपुर: छठ पूजा पर मोर पंख सुसज्जित झरना रहा आकर्षण का केंद्र।

rktvnews

आरएसएनएफ प्रशिक्षुओं ने प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन में सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

rktvnews

Leave a Comment